Hanuman Chalisa

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की लोकप्रियता में 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज

Webdunia
रविवार, 18 नवंबर 2018 (13:23 IST)
पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों की लोकप्रियता में 25 प्रतिशत की गिरावट आई है। चुनावों पर नजर रखने वाले एक शोध समूह ने रविवार को यह सर्वे प्रकाशित किया।
 
 
देशभर में ईंधन की ऊंची कीमतों के खिलाफ 'येलो वेस्ट' प्रदर्शन के 1 दिन बाद पत्रिका 'दू दिमांशे' में यह रिपोर्ट प्रकाशित हुई। प्रदर्शन के बारे में विश्लेषकों ने कहा कि यह सर्वे 40 वर्षीय राष्ट्रपति को लेकर नाराजगी को दिखाता है।
 
सर्वे के अनुसार केवल 4 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे मैक्रों के प्रदर्शन से वे बहुत संतुष्ट हैं जबकि 21 प्रतिशत ने लगभग संतुष्टि जताई। इसके मुताबिक 34 प्रतिशत ने लगभग असंतुष्टि जताई जबकि 39 प्रतिशत ने अत्यंत असंतोष जाहिर किया।
 
यह सर्वेक्षण 1,957 लोगों पर 9 से 17 नवंबर के बीच किया गया। ये नतीजे राष्ट्रपति के चुनाव के बाद राष्ट्रपति पर राय बदलने के फ्रांसीसी मतदाताओं के लंबे समय से रहे रुझान को दिखाते हैं। ऐसा ही फ्रांस्वा ओलांद और निकोलस सरकोजी के साथ हुआ था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या महिलाओं को मिलेगा सबरीमाला में प्रवेश, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

धार भोजशाला विवाद, एएसआई की रिपोर्ट खुलेगी, हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

महाशिवरात्रि पर भोपाल में सीएम मोहन यादव ने किया अभिषेक, शिव बारात में लिया हिस्सा

अगला लेख