Hanuman Chalisa

फेसबुक को फिर लगा बड़ा झटका, ब्रिटेन में लगा 4 करोड़ 70 लाख का जुर्माना

Webdunia
गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (20:15 IST)
लंदन। ब्रिटेन के सूचना आयुक्त कार्यालय ने गुरुवार को फेसबुक पर आंकड़ों की सुरक्षा संबंधी कानून के गंभीर उल्लंघन को लेकर पांच लाख (लगभग 4 करोड़ 70 लाख रुपए) पाउंड का जुर्माना लगाया।
 
आईसीओ ने यह जुर्माना कैंब्रिज एनालिटिका मामले में अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी की भूमिका को लेकर  लगाया है। यह मुद्दा पिछले कुछ महीनों से चर्चा में रहा है।
 
आईसीओ ने कहा कि उसकी जांच में पता लगा कि फेसबुक ने 2007 से 2014 के बीच यूजर की निजी  जानकारी का उपयोग उनकी सहमति के बिना ही एप्लिकेशन डेवलपरों को करने की अनुमति दे दी। 
 
सूचना आयुक्त एलिजाबेथ डेन्हम ने कहा कि फेसबुक अपने उपयोगकर्ताओं के आंकड़ों की गोपनीयता की रक्षा  करने में नाकाम रहा। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी कंपनी को बेहतर कदम उठाना चाहिए था।
 
यह जुर्माना ब्रिटेन के आंकड़ा सुरक्षा कानून, 1998 के तहत लगाया गया है। मई में उस कानून के स्थान पर  नया कानून लागू हो गया है। इसके अलावा यूरोपीय संघ का आंकड़ा संरक्षण नियम भी लागू है। नए कानून के तहत आईसीओ को व्यापक अधिकार हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

सभी देखें

नवीनतम

Jeffrey Epstein scandal : एपस्टीन के पीड़ितों से ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने क्यों मांगी माफी, क्या डोनाल्ड ट्रंप को मिल गई क्लीन चिट

गद्दार और कब्र खुदेगी बयान, PM Narendra Modi ने Congress को घेरा तो क्या बोले राहुल गांधी

यूपी में 6 से 13 फरवरी तक चलेगा दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0

यूपी के गांव हो रहे हाईटेक, प्लास्टिक कचरे से बनाई 75 किमी लंबी सड़क

यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग

अगला लेख