अमेरिका के न्यू ओर्लियंस में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत

Webdunia
रविवार, 21 फ़रवरी 2021 (12:37 IST)
मेतैरी (अमेरिका)। अमेरिका में न्यू ओर्लियंस के एक उपनगर स्थित एक दुकान में शनिवार को हुई गोलीबारी में हमलावर सहित 3 लोगों की मौत हो गई।

जेफरसन पेरिश शेरिफ (कानून प्रवर्तन अधिकारी) के कार्यालय ने बताया कि हमलावर दुकान में दाखिल हुआ और उसने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके जवाब में दुकान के कर्मियों और ग्राहकों ने भी गोली चलाई, जिससे हमलावर मारा गया।

शेरिफ जोसफ लोपिंटो ने बताया कि गोलीबारी की घटना शनिवार अपराह्न करीब दो बजकर 50 मिनट पर उपनगर मेतैरी स्थित जेफरसन नामक बंदूक की दुकान में हुई।

शेरिफ ने बताया कि हमलावर ने शुरुआत में दुकान के भीतर दो लोगों पर हमला किया और उसके बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने इमारत के बाहर एवं भीतर से बंदूकधारी पर गोली चलाई।

लोपिंटो ने बताया कि दो अन्य लोगों को भी गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है एवं उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कई लोगों ने गोली चलाई और जांचकर्ता पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख