पेरिस में युवक की हत्या पर बवाल, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प, 150 गिरफ्‍तार

Webdunia
शुक्रवार, 30 जून 2023 (09:33 IST)
France News : फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस द्वारा युवक की हत्या के बाद पिछले 2 दिनों से देश में बवाल मचा हुआ है। प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं। कई स्थानों पर उनकी पुलिस से झड़प हुई। देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन में कम से कम 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
देश के उत्तर में लिली के उपनगर मॉन्स-एन-बरौल सहित फ्रांस के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच रात भर झड़पें हुई और इस दौरान कई कारें और इमारतें नष्ट हो गईं।
 
 
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने आपातकालीन मंत्रिपरिषद के साथ बैठक में दंगा पर विचार किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। नैनटेरे के सरकारी वकील ने कहा कि घटना में शामिल पुलिसकर्मी ने नाहेल को गाड़ी चलाने से रोकने और पैदल चलने वालों का जीवन खतरे में न डालने के लिए गोली मारी थी।
 
उन्होंने और दूसरे पुलिसकर्मी ने कहा कि जब कार चली, तो उन्हें डर लगा क्योंकि वे वाहन के करीब थे और उन्हें कुचले जाने का डर था। शव परीक्षण से पता चला कि नाहेल की मौत एक ही गोली लगने से हुई थी, जो बांह और सीने से पार हो गई थी।
 
अभियोजक जनरल पास्कल प्राचे ने कहा कि जिस पुलिसकर्मी ने नाहेल को गोली मारी थी, अब उस बारे में जांच की जा रही है। गिरफ्तारी का विरोध करने को लेकर नाहेल के खिलाफ भी जांच जारी है। वाहन में तीन लोग सवार थे और उन्होंने पुलिस द्वारा रोके जाने का इशारा करने पर बात मानने से इनकार कर दिया और लालबत्ती पार कर तेजी से गाड़ी चलाने लगा।
 
अभियोजक के मुताबिक वाहन चालक ने यातायात नियमों उल्लंघन किया और पैदल चलने वालों के जीवन को खतरे में डाला था। पुलिसकर्मियों ने फिर से ड्राइवर को रुकने का आदेश दिया। जब चालक ने गाड़ी नहीं रोकी, तो पुलिसकर्मियों ने उस पर गोली चला दी और गोली लगने से नाहेल की मौत हो गई।
 
पुलिस ने कारों में आग लगाने और उन पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने, दुकानों में तोड़फोड़ करने पर अब तक कम से कम 150 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर पथराव भी किया। इन विरोध प्रदर्शनों में कई पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं। कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन और दंगे जारी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : ओडिशा में बिजली गिरने से 9 की मौत, यूपी समेत कई राज्यों में फिर लू का अलर्ट

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा पार की, फिर भी दोहा में दूसरे स्थान पर रहे

Bihar : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज

रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता रही बेनतीजा, चर्चा को लेकर यूक्रेन ने लगाया यह आरोप

अगला लेख