तरबूज और लहसुन देकर बन जाइए नए घर के मालिक, कंपनी ने निकाला अनोखा ऑफर

Webdunia
मंगलवार, 5 जुलाई 2022 (16:59 IST)
चीन। बीते कुछ महीनों से चीन के बाजारों में भारी मंदी छाई हुई है। इस मंदी का असर चीन के व्यापारियों के साथ-साथ आम जनता पर भी पड़ने लगा है। शेयर मार्केट और रियल एस्टेट से जुड़े व्यापारी भी इस समस्या से परेशान है। मार्केट इतने अनिश्चित परिणाम दे रहे हैं कि लोग शेयर्स और प्रॉपर्टी में अपने पैसे इन्वेस्ट करने में हिचकिचा रहे हैं। आमतौर पर प्रॉपर्टी डीलर्स और रियल एस्टेट कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के पैंतरे आजमाती हैं। इसी कड़ी में मंदीग्रस्त चीन की एक रियल एस्टेट कंपनी ने एक अजीब विचित्र निकला है। ये कंपनी ग्राहकों को लहसुन और तरबूज के बदले घर बेच रही है। 
 
चीन के टियर-3 और टियर-4 के शहरों में चीन के प्रॉपर्टी डीलरों ने एक बेहतरीन प्रचार अभियान की शुरुआत की है। जिसके तहत अगर आप घर खरीदने जाते हैं तो आप डाउन पेमेंट के रूप में तरबूज और लहसुन भी दे सकते हैं। इस प्रचार अभियान का मकसद स्थानीय मध्यमवर्गीय किसानों को प्रॉपर्टी खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना है। 
 
इस स्कीम की विस्तृत रिपोर्ट अंग्रेजी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स में छपी है। इस खबर के अनुसार, एक किलो तरबूज 20 चीनी युआन (करीब 700 रुपए) का माना जाएगा। कंपनी ने कहा है कि प्रॉपर्टी का डाउन पेमेंट भरने के लिए किसान अपनी फसल के अनुसार गेहूं, तरबूज या लहसुन का प्रयोग कर सकते हैं, जिससे उनका भी फायदा हो। 
 
इस प्रचार अभियान के लिए छपवाए गए पोस्टर में लिखा है कि ये ऑफर 8 जुलाई से 15 जुलाई तक के लिए वैध रहेगा। घर खरीदने वाले किसान ज्यादा से ज्यादा 5000 किलो तरबूज दे सकते हैं। इस अभियान का उद्देश्य तरबूज का उत्पादन करने वाले किसानों का समर्थन करना है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख