Hanuman Chalisa

तुर्की के हागि‍या सोफि‍या में आज पहली बार होगी ‘नमाज़’ अदा

Webdunia
शुक्रवार, 24 जुलाई 2020 (15:43 IST)
तुर्की के इस्तांबुल में ऐतिहासिक हागिया सोफिया को मस्जिद में बदलने के बाद शुक्रवार को वहां पहली बार नमाज़ अदा की जाएगी।

कुछ दिनों पहले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने हागिया सोफिया को म्यूजियम से मस्जिद में बदलने का आदेश दिया था। हागि‍या सोफि‍या नाम की यह खूबसूरत इमारत सबसे पहले एक चर्च थी। बाद में इसे मस्‍जिद बना दिया गया। लेकिन तुर्की के संस्‍थापक अतातुर्क कमाल पाशा ने इसे एक म्‍यूजियम बना दिया था।

दरअसल, अतातुर्क कमाल पाशा तुर्की धर्म नि‍रपेक्षता के पक्षधर थे। वे तुर्की को आधुनिक युरोपि‍यन की तरह बनाना चाहते थे। वे चाहते थे कि‍ तुर्की को दुनिया के दूसरे इस्‍लाम कट्टरपंथी देशों की तरह न देखा जाए। इस‍लिए हागि‍या सोफि‍या भी सभी धर्म और संप्रदाय के लोगों के लिए खुला था। इसी वजह से तुर्की अब तक दुनिया के लिए ‘सेक्‍यूलरि‍ज्‍म’ का एक प्रतीक था।

लेकिन अब तुर्की के वर्तमान राष्‍ट्रपति‍ अर्दोआन ने इसे मस्‍जिद में बदल दिया है। उनकी सारी गति‍वि‍धि‍या इस्‍लामिक कट्टरपंथ की तरफ इशारा करती है। हागिया सोफि‍या को मस्‍जिद में बदलने के बाद दुनिया में कई देशों ने इसका विरोध भी किया था। खुद तुर्की के नोबेल प्राइज से सम्‍मानि‍त लेखक ओरहान पामुक ने इस फैसले पर दुख और नाराजगी जताई थी।

लेकिन इसी महीने के शुरू में तुर्की की एक अदालत ने हागिया सोफ़िया म्यूज़ियम को मस्जिद में बदलने का फैसला सुनाया था। इसके बाद अर्दोआन ने घोषणा की कि विश्व प्रसिद्ध हागिया सोफ़िया में 24 जुलाई से नमाज़ अदा की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख