Hanuman Chalisa

ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा का पता बताने पर अमेरिका ने रखा 10 लाख डॉलर का इनाम

Webdunia
शुक्रवार, 1 मार्च 2019 (08:01 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका ने अलकायदा आतंकवादी समूह के प्रमुख हमजा बिन लादेन के ठिकाने की जानकारी देने वालों को 10 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है। विदेश मंत्रालय ने इस संबध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।
 
 
मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ''अल-कायदा के प्रमुख हमजा बिन लादेन के किसी भी देश में पहचान या स्थान की जानकारी देने वालों को अमेरिकी विदेश मंत्रालय जस्टिस प्रोग्राम के तहत 10 लाख अमेरिकी डॉलर तक का इनाम देगा।''
 
 
''हमजा बिन लादेन अलकायदा के पूर्व प्रमुख ओसामा बिन लादेन का बेटा है और वह संगठन के प्रमुख के रूप में प्रभुत्व कायम करने की कोशिश कर रहा है।''


विज्ञप्ति के अनुसार हमजा बिन लादेन ने पिछले चार वर्षों से अधिक समय के दौरान इंटरनेट पर ऑडियो तथा वीडियो संदेश जारी किए हैं जिसमें अनुयायियों से अपने पिता की हत्या के लिए अमेरिका के खिलाफ हमले शुरू करने की अपील की है।
 
 
इससे पहले अमेरिका के राजनयिक सुरक्षा के लिए सहायक सचिव माइकल इवानॉफ ने संवाददाताओं को बताया कि अमेरिका का मानना है कि आतंकवादी अफगानिस्तान-पाकिस्तानी सीमा के पास छिपा हुआ है हालांकि वह ईरान में भी ठिकाना खोजने का प्रयास कर सकता है। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख