khatu shyam baba

फिल्मकार हार्वे वाइनस्टीन बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 25 मई 2018 (21:28 IST)
न्यूयॉर्क। बदनाम हॉलीवुड फिल्मकार हार्वे वाइनस्टीन को एक महिला से बलात्कार करने और एक अन्य को मुखमैथुन के लिए बाध्य करने के आरोप में शुक्रवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया। महीनों पहले 80 से अधिक महिलाओं ने उन पर यौन दुराचार का आरोप लगाया था जिसके बाद वैश्विक 'मी टू' अभियान चल पड़ा था।
 
 
अमेरिकी फिल्मोद्योग में कभी काफी प्रभावशाली रहे 66 वर्षीय वाइनस्टीन शुक्रवार सुबह मैनहट्टन के एक थाना में पहुंचे। वे कई पुलिसकर्मियों से घिरे थे। उन्होंने अपनी बांह के नीचे 3 पुस्तकें दबा रखी थीं। पत्रकार और अन्य लोग उनका नाम लेकर पुकार रहे थे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बोला।
 
कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बताया कि थाने में जरूरी कार्रवाई हुई। उन्हें अब एक मामले में प्रथम और तृतीय डिग्री बलात्कार तथा दूसरे मामले में प्रथम डिग्री यौनाचार को लेकर अदालत में पेश किया जाएगा। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट है कि पहले से तय हो चुके जमानत पैकेज के तहत वाइनस्टाइन 10 लाख डॉलर की जमानत राशि भरेंगे और निगरानी उपकरण पहनने पर राजी होंगे। उनकी आवाजाही सीमित रहेगी तथा उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा।
 
हॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों- ज्ञानेथ पाल्ट्रो, एंजेलिना जौली, सलमा हायेक, एश्ले जूड, उमा थरमन और एशिया आर्गेन समेत 80 से अधिक महिलाओं ने सार्वजनिक रूप से वाइनस्टीन पर बलात्कार समेत यौन दुराचार का आरोप लगाया। उनमें से कुछ आरोप दशकों पुराने हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

NCERT का बड़ा फैसला! कक्षा 8वीं की किताब से हटेगा 'न्यायिक भ्रष्टाचार' का चैप्टर, सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद मंचा हड़कंप

दसवीं की परीक्षा के दौरान नाबालिग ने बाथरूम में दिया बच्‍चे को जन्‍म, लड़की ने बताई वजह, पुलिस ने शुरू की जांच

मणिकर्णिका घाट पर 'मसान की होली' पर बढ़ा विवाद, डोम राजा परिवार ने उठाए सवाल, परंपरा को लेकर दी यह चेतावनी

पुतिन की ‘मीट स्टॉर्म’ रणनीति: अपनों की लाशों पर आगे बढ़ रही रूसी सेना, रूह कंपा देगी सैनिकों की दास्तां

बिहार में दुल्‍हन को स्‍टेज पर मारी गोली, नकाब पहनकर आया था सिरफिरा, कैमरे में कैद हुई खौफनाक वारदात

Delhi Police Vs Himachal Police : AI समिट पर बवाल, हिमाचल और दिल्ली पुलिस के बीच टकराव

Prime Minister Narendra Modi : इजराइल की संसद में PM मोदी का संबोधन, 2000 साल पुराने रिश्तों का किया जिक्र

LIVE: 7 अक्टूबर के नरसंहार का दर्द महसूस कर रहा हूं, इसराइल की संसद में PM मोदी का संबोधन

भोपाल में हाईप्रोफाइल रेप और लवजिहाद मामले में बुलडोजर कार्रवाई की मांग, हिंदू संगठनों ने बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

NCERT का बड़ा फैसला! कक्षा 8वीं की किताब से हटेगा 'न्यायिक भ्रष्टाचार' का चैप्टर, सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद मंचा हड़कंप

अगला लेख