पाकिस्तान में भारी हिमपात, 21 लोगों की मौत, तापमान शून्य से 8 डिग्री कम

Webdunia
शनिवार, 8 जनवरी 2022 (17:57 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पर्वतीय रिसॉर्ट शहर मुर्री में रातभर हुए भारी हिमपात के बीच तापमान शून्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जिससे अपने वाहनों में फंसे कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस्लामाबाद पुलिस के एक अधिकारी अतीक अहमद ने कहा कि मृतकों में से आठ लोग इस्लामाबाद पुलिस के एक अधिकारी नवीद इकबाल के परिजन थे। इस हादसे में इकबाल की भी मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि सभी की मौत ‘हाइपोथर्मिया’ (अत्यधिक ठंड) से हुई।

गृहमंत्री शेख रशीद अहमद ने कहा कि बर्फ से हजारों वाहन निकाल लिए गए थे लेकिन अब भी एक हजार से ज्यादा वाहन उस क्षेत्र में फंसे हैं। मंत्री अहमद ने कहा कि सारी रात इलाके में चार फुट से अधिक बर्फबारी हुई और यातायात बाधित रहा। उन्होंने कहा कि सहायता के लिए अर्धसैनिक बल और विशेष सैन्य पर्वतीय इकाई को बुलाया गया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका ने जारी की अपने ना‍गरिकों के लिए एडवाइजरी, कश्मीर यात्रा करने से बचने की दी सलाह

LIVE: उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़, सेना का एक जवान शहीद

माता-पिता को वैष्णो देवी ले जाने वाले थे, आतंकियों ने गोली मारकर ली आईबी अधिकारी की जान

CWC की बैठक में पहलगाम हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित

उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़, गोलीबारी में जवान शहीद

अगला लेख