Hanuman Chalisa

नहीं रही दुनिया की सबसे वजनी महिला इमान अहमद

Webdunia
सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (15:43 IST)
अबू धाबी। दुनिया की सबसे वजनी महिला इमान अहमद का निधन हो गया। अबू धाबी में इलाज के दौरान सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। एक हफ्ते पहले ही उन्होंने अपना 37वां जन्मदिन मनाया था। बता दें कि कुछ महीने पहले इमान इलाज के लिए मुंबई आई थीं। एक वक्त में इमान का वजन 500 किलो था, इस कारण उन्हें दुनिया की सबसे वजनी महिला माना गया था।
 
अबू धाबी के बुर्जील हॉस्पिटल के अधिकारियों का कहना है कि किडनी के काम बंद कर देने और दिल संबंधी बीमारियों के कारण इमान की मौत हुई। इमान को 20 डॉक्टरों की टीम के तहत रखा गया था। वे उसके मेडिकल कंडीशन पर नजर रखे हुए थे। बता दें कि इमान मिस्त्र की रहने वाली थीं।
 
इमान को बचपन से थायरॉयड था। इसके चलते एक वक्त में उनका वजन 250 किलो हो गया था। कुछ महीने पहले उन्हें इलाज के लिए मुंबई के सैफी हॉस्पिटल लाया गया था। इमान को एयरलिफ्ट कर लाया गया था। उसे प्लेन से क्रेन से उतारा गया था। क्रेन से उतार कर ट्रक में रखा गया था। उसी से उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया था।
 
मिस्त्र की रहने वाली इमान अहमद का वजन 5 किलोग्राम था। 11 साल की उम्र से उनका वजन अचानक बढ़ने लगा। इसकी वजह से उन्‍हें कई बीमारियों ने घेर लिया और अगले 25 साल तक इमान अपने घर से बाहर नहीं निकल पाईं। इमान को डायबिटीज, किडनी डिस्‍ऑर्डर, हाइपरटेंशन, थाइरॉयड, वाटर रिटेंशन, ऑब्‍स्‍ट्रक्‍ट‍िव और फेफड़ों की बीमारी हो गई। डॉक्टर्स ने कुछ महीने पहले कहा था कि अगर इमान का वजन कम नहीं हुआ तो जीवन भी खतरे में पड़ सकता है।
 
वजन कम करने के लिए इमान की सर्जरी की गई थी। वजन 498 किलो से 250 किलो पर आ गया था। 25 साल से बिस्‍तर पर रहने के कारण उनके पैरों की मसल्‍स काफी कमजोर हो गई थीं। इसके कारण उसका भी इलाज चल रहा था। इमान को नींद की भी समस्‍या थी। भारत आने से पहले वो सिर्फ एक घंटे ही सो पाती थीं। (एजेंसी)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

यूपी सरकार की नई पर्यटन नीति, ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान से वाराणसी-आगरा समेत धार्मिक और हेरिटेज टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

प्रदेश के इंजीनियरिंग संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता रैंकिंग दिलाने की तैयारी

अगला लेख