अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दूसरी बार महाभियोग की कार्यवाही शुरू

Webdunia
बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (07:13 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के खिलाफ दूसरी बार महाभियोग की सुनवाई मंगलवार को सीनेट के समक्ष शुरू हो गई। ऐसी कार्यवाही का सामना करने वाले वे पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं।
ALSO READ: चीन पर वीके सिंह के बयान से राहुल के तेवर हुए तीखे, कहा- उन्हें बर्खास्त न करना जवानों का अपमान
महाभियोग के तहत उन पर राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम को पलटने के लिए 6 जनवरी को अमेरिकी कैपिटल (संसद भवन) में दंगा भड़काने का आरोप लगाया गया है। ट्रंप समर्थकों ने 6 जनवरी को वॉशिंगटन में कांग्रेस बिल्डिंग कैपिटल हिल पर हमला कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। यह हिंसक घटना उनके द्वारा व्हाइट हाउस के पास हजारों समर्थकों को संबोधित किए जाने के बाद हुई थी।प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में 2 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी।
ALSO READ: लालकिला हिंसा : अदालत ने दीप सिद्धू को 7 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा
ट्रंप के वकीलों की दलील है कि पूर्व राष्ट्रपति ने समर्थकों की रैली को संबोधित करने के दौरान लोगों को दंगे के लिए नहीं भड़काया। सुनवाई के मद्देनजर कैपिटल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

सीनेट ने महाभियोग को बताया संवै‍धानिक : अमेरिका सीनेट ने कहा है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग का ट्रायल पूरी तरह से संवैधानिक है। सीनेट ने मंगलवार को 56-44 मतों के पक्ष से ट्रंप के खिलाफ महाभियोग जांच के मतदान में वोट किए और अब बुधवार दोपहर में महाभियोग को लेकर फिर से चर्चा की जाएगी।

इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति के वकीलों ने हालांकि सीनेटरों से महाभियोग को असंवैधानिक और स्पष्ट रूप से गलत आरोप बताते हुए खारिज करने का आग्रह किया था लेकिन सीनेटरों ने उनकी इस अपील को दरकिनार करते हुए महाभियोग को संवैधानिक बताया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख