इमरान का निर्देश, नवाज के साथ मरियम को भी उसी अस्पताल में भर्ती करें

Webdunia
शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019 (12:58 IST)
लाहौर। प्रधानमंत्री इमरान खान ने गंभीर रूप से बीमार चल रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ मरियम नवाज को भी उसी अस्पताल में रखने के निर्देश दिए हैं। पंजाब के गवर्नर चौधरी मुहम्मद सरवर ने इसकी जानकारी दी।
ALSO READ: नवाज को देखने अस्पताल पहुंचीं बेटी मरियम खुद बीमार हुईं, अस्पताल में भर्ती
जियो न्यूज के अनुसार सरवर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मरियम और नवाज की सेहत के बारे में जानकारी मांगी। खान ने पंजाब सरकार को निर्देश दिए कि नवाज शरीफ के साथ सर्विसेज अस्पताल में मरियम को शिफ्ट करने की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाएं।
 
सूत्रों ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार से भी बात की और उन्हें निर्देश दिया कि यह इंतजाम किया जाए कि मरियम अपने पिता के साथ सर्विसेज अस्पताल में रुक सकें। अल अजीरिया स्टील मिल्स मामले में कोट लखपत जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री को स्वास्थ्य बिगड़ने पर सर्विसेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने कहा था कि नवाज के शरीर में प्लेटलेट खतरनाक स्तर तक गिर गए हैं।
 
बुधवार को मरियम की तरफ से दावा किया गया था कि उसने अपने बीमार पिता से सर्विसेज अस्पताल में 1 घंटे की मुलाकात की अनुमति मांगी थी जिसे जवाबदेही अदालत ने खारिज कर दिया। मरियम को भी बीमार होने पर उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां नवाज भर्ती थे।
 
मरियम को बाद में कोट लखपत जेल भेज दिया गया। मरियम को फिर से कोट लखपत जेल भेजने पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के नेताओं ने सरकार की आलोचना की थी। उनका आरोप था कि मरियम की चिकित्सा जांच और उपचार पूरा नहीं किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू यादव पर उनके साले का बड़ा आरोप, अपहरण के बाद CM आवास में होता था सेटलमेंट

क्या दिल्ली में होंगे 2 डिप्टी CM, खत्म हुआ सस्पेंस, BJP की ओर से आया बड़ा अपडेट

gold rate : क्या ऐसे ही बढ़ते रहेंगे सोने के दाम, कीमत कब तक 1 लाख तक पहुंचने के आसार, आखिर क्यों आ रही है तेजी

Instagram और WhatsApp यूजर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी

वक्फ बिल पर JPC रिपोर्ट संसद में पेश, पर्सनल लॉ बोर्ड की चेतावनी- पारित हुआ तो आंदोलन, क्या बोले विपक्षी नेता

सभी देखें

नवीनतम

Uttarakhand: पीएम मोदी 27 फरवरी को उत्तराखंड के दौरे पर, व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश

अमेरिका में अडाणी के सवाल पर क्या बोले मोदी, राहुल को रास नहीं आया जवाब

ट्रंप का पीएम मोदी को फ्री हैंड, बांग्लादेश के खिलाफ क्या एक्शन लेगी सरकार?

CRPF अधिकारी ने बताया, अब क्यों नहीं हो सकेंगे पुलवामा जैसे हमले?

Weather Update: उत्‍तराखंड और जम्‍मू कश्‍मीर में बर्फबारी जारी, तापमान में आएगी गिरावट

अगला लेख