Hanuman Chalisa

सुनामी के बाद इंडोनेशिया में दिल को दहलाने वाले दृश्य, बीमार लोगों से ठसाठस भरे हैं शरणार्थी शिविर

Webdunia
मंगलवार, 25 दिसंबर 2018 (11:04 IST)
कारिटा। इंडोनेशिया के सुनामी प्रभावित इलाकों में सख्त जरूरत वाली मदद मंगलवार को पहुंच तो गई लेकिन मानवीय सहायता दे रहे कर्मियों ने कहा है कि राहत शिविरों में लगातार बढ़ रही लोगों की संख्या के चलते स्वच्छ पानी एवं दवाएं बहुत तेजी से खत्म हो रही हैं।


शनिवार को ज्वालामुखी फटने से आई सुनामी में मरने वालों की संख्या 400 के करीब पहुंचने और जमींदोज हुए मकानों से विस्थापित हुए लोगों की संख्या हजारों में पहुंचने के साथ ही जनस्वास्थ्य पर संकट की आशंका बढ़ती जा रही है।

एनजीओ अक्सी केपट टंग्गप के लिए काम कर रहे चिकित्सक रिजाल अलीमिन ने कहा कि बुखार, सिरदर्द से अनेक बच्चे पीड़ित हैं और उनके पास पीने का पर्याप्त पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे पास निर्धारित से कम दवाएं हैं। शरणार्थियों के लिए यहां स्वस्थ माहौल नहीं है। पर्याप्त स्वच्छ पानी नहीं है। उन्हें भोजन चाहिए और लोगों को फर्श पर सोना पड़ रहा है।

विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि फिलहाल शांत हुईं लहरें प्रभावित क्षेत्रों को फिर से नुकसान पहुंचा सकती हैं। पांच हजार से ज्यादा शरणार्थियों में से अनेक लोग दूसरी आपदा की आशंका से घर लौटने को लेकर भयभीत हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

अगला लेख