Hanuman Chalisa

इंडोनेशिया में सुनामी ने धरा था भयावह रूप, भूकंप के साथ ही यह भी था बड़ा कारण

Webdunia
मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018 (12:32 IST)
पेरिस। इंडोनेशियाई शहर पालू में तबाही लाने वाली सुनामी की एकमात्र वजह भूकंप नहीं था, बल्कि इस आपदा के पीछे और भी कई कारण थे। वैज्ञानिकों ने कहा कि भूकंप के अलावा लंबी, संकरी खाड़ी समेत कई अन्य कारकों के चलते यह भयावह लहरें उठी। 
 
इस आपदा में अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है और अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
 
शुक्रवार की शाम आए 7.5 तीव्रता के इस भूकंप में पूरे पालू एवं उसके आस-पास के इलाकों की सभी इमारतों को जमींदोज हो गईं। 
 
लेकिन पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की कर्टिन यूनिवर्सिटी की फैकल्टी ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग की शोधार्थी जेन क्यूनिन का कहना है कि सैकड़ों लोगों की जान लेने एवं ढांचों को बर्बाद करने वाली सुनामी आने के पीछे के कारणों में केवल भूभौतिकी परिस्थितियों का होना संभव नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि लहरें कम से कम दो से तीन मीटर ऊंची थी और संभवत: उससे दो गुणा ज्यादा थीं। 
 
हिंद महासागर की सुनामी चेतावनी प्रणाली को संयुक्त राष्ट्र के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है। हालांकि भूकंप की तीव्रता के हिसाब से देखें तो इतनी भयावह सुनामी नहीं आनी चाहिए थी।
 
ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी के धरती विज्ञान विभाग में टेक्टोनिक्स के विशेषज्ञ बाप्टिस्ट गोम्बर्ट ने कहा कि अक्सर सुनामी तथाकथित ‘थ्रस्ट’ भूकंप की वजह से आती है। लेकिन पालू में आई सुनामी इसके उलट थी जो ‘स्ट्राइक स्लिप फॉल्ट’ की वजह से आई। 
 
क्यूनिन के मुताबिक ‘स्ट्राइक स्लिप फॉल्ट’ की वजह से सुनामी की आशंका बहुत ही कम होती है क्योंकि उसके कारण समुद्र की सतह ऊपर की ओर ज्यादा नहीं उठती।
 
विशेषज्ञों के मुताबिक तीन कारकों की वजह से यह घातक सुनामी आई थी। पहला महासागरीय जल के लंबे चैनल का निचला क्षेत्र पालू पर खत्म होना। दूसरा खाड़ी का आकार और तीसरा कारण भूकंप की जगह एवं पैमाना था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख