क्या ट्‍विटर बंद हो रहा है? यूजर के सवाल पर क्या बोले एलन मस्क?

Webdunia
शुक्रवार, 18 नवंबर 2022 (17:31 IST)
न्यूयॉर्क। ट्‍विटर (Twitter) के नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने कहा है कि सोशल मीडिया कंपनी के भविष्य को लेकर वह बहुत ज्यादा चिंतित नहीं हैं क्योंकि सर्वश्रेष्ठ लोग कंपनी के साथ हैं। दरसअल मस्क ने जो समयसीमा दी थी उसका पालन करते हुए सैकड़ों कर्मचारी कंपनी छोड़ चुके हैं।

ट्‍विटर ने संदेश भेजकर कर्मचारियों से कहा था कि अगले कुछ दिन के लिए वह कार्यालय भवनों को बंद कर रही है, जिसके बाद अनेक कर्मचारियों ने कंपनी छोड़ दी थी। कंपनी के एक उपयोगकर्ता ने ट्वीट करके मस्क से पूछा था, लोगों का कहना है कि ट्‍विटर बंद होने वाला है, इसका क्या मतलब है। इसके जवाब में मस्क ने ट्वीट किया, सर्वश्रेष्ठ लोग ट्‍विटर में रूक रहे हैं। मुझे खास चिंता नहीं है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि मस्क ने कर्मचारियों को यह तय करने के लिए गुरुवार शाम 5 बजे तक की समयसीमा दी थी कि वे ट्‍विटर छोड़ना चाहते हैं या कंपनी में रहना चाहते हैं, जिसके बाद सैकड़ों कर्मचारियों ने कंपनी को अलविदा कहने और तीन महीने की क्षतिपूर्ति लेने का निर्णय लिया।

इसमें बताया गया कि ट्‍विटर ने भी ईमेल के जरिए घोषणा की कि वह सोमवार तक के लिए अपने कार्यालय भवनों को बंद रखेगी और कर्मचारियों को प्रवेश की अनुमति भी नहीं दी जाएगी। इसके अलावा मस्क और उनके सलाहकार कुछ महत्वपूर्ण कर्मचारियों को कंपनी छोड़ने से रोकने के लिए बैठक करेंगे।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख