भ्रष्‍टाचार मामले में इमरान खान को 14 साल की जेल, बुशरा बीबी को भी 7 साल की कैद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 17 जनवरी 2025 (13:10 IST)
Imran Khan news in hindi : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को अल कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार दिया गया। इमरान को इस मामले में 14 साल की सजा सुनाई गई। जबकि बुशरा को 7 साल की सजा सुनाई गई।
 
रावलपिंडी की अडियाला जेल में बनी अस्थायी अदालत में कड़ी सुरक्षा के बीच जज नासिर जावेद राणा ने यह फैसला सुनाया। दोनों को अल कादिर ट्रस्ट में लगभग 19 अरब रुपए की धोखाधड़ी का दोषी करार दिया गया।
 
इमरान खान पिछले 18 महीने से अडियाला जेल में बंद हैं। फैसले के तुरंत बाद पुलिस ने उनकी पत्नी बुशरा को भी गिरफ्तार कर लिया। इमरान पर 10 लाख रुपए और बुशरा पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना ना भरने पर उन्हें 6 महीने की जेल ज्यादा काटनी होगी।
 
इमरान पर आरोप लगाया गया था कि उन्हें और उनकी पत्नी को 2018 से 2022 तक उनके प्रधानमंत्रित्व काल के दौरान एक रियल एस्टेट डेवलपर द्वारा अवैध लाभ के बदले में जमीन उपहार में दी गई थी। हालांकि इमरान ने आरोपों का खंडन किया था।
 
इस फैसले को इमरान और बुशरा बीबी के साथ ही उनकी पार्टी पीटीआई के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है। 
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, ऑटो क्लेम सेटलमेंट लिमिट 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए, आपका कैसे होगा फायदा

क्या भाजपा में शामिल हो रहे हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर?

ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने भर से आपको छूट नहीं मिल सकती, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा

1 जुलाई से महंगा हो जाएगा ट्रेन का सफर, रेलवे ने बढ़ाए टिकटों के दाम, जानिए कितनी बढ़ेंगी कीमतें

EC का राहुल गांधी को जवाब, आइए सामने बैठकर करते हैं सभी मुद्दों पर चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

क्या है Axiom-4 मिशन, क्या-क्‍या होगा रिसर्च और कितने दिन स्‍पेस में रहेंगे शुभांशु शुक्ला?

प्राडा ने मिलान फैशन वीक में मंच पर उतारी 1.20 लाख की कोल्हापुरी चप्पल, ये देख क्यों भड़के भारत के लोग, जानिए पूरा मामला

पाकिस्तान ने बदला पैंतरा, कहा अब वह भारत के साथ सार्थक बातचीत के लिए तैयार

अब UPSC फेल होकर भी मिलेगी सरकारी और प्राइवेट नौकरी, जानिए प्रतिभा सेतु योजना कैसे बनेगी सफलता का नया मार्ग

आसमान फाड़ती 'ध्वनि': 25 हजार किमी/घंटा की रफ्तार से दुश्मन को चकमा देगी भारत की नई हाइपरसोनिक मिसाइल!

अगला लेख