घुसपैठ को लेकर जापान ने दी चीन को चेतावनी, विदेश मंत्री के दौरे पर जताया विरोध

Webdunia
बुधवार, 25 नवंबर 2020 (19:51 IST)
टोक्यो। जापान ने चीन के विदेश मंत्री की यात्रा के दौरान, पूर्वी चीन सागर के विवादित द्वीपों पर उसकी घुसपैठ और बढ़ती गतिविधियों को लेकर बुधवार को विरोध दर्ज कराया। दोनों पक्षों ने विवादित क्षेत्र में उकसावे वाली कार्रवाई से बचने पर सहमति जताई। 2 दिवसीय दौरे पर मंगलवार को टोक्यो पहुंचे चीन के विदेश मंत्री वांग ई से मुलाकात के बाद मुख्य कैबिनेट सचिव कातसुनोबी कातो ने बताया, स्थिति बेहद गंभीर है।

क्षेत्रीय विवाद और युद्ध के इतिहास को देखते हुए दोनों देशों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हैं, यद्यपि अमेरिका के साथ चीन का व्यापार विवाद बढ़ने के बाद हाल के वर्षों में जापान के साथ उसके रिश्तों में सुधार आया है। क्षेत्रीय विवाद मुख्य रूप से जापान के नियंत्रण वाले पूर्वी चीन सागर द्वीपों को लेकर है जिन्हें जापान सेनकाकू और चीन दिआओयू कहता है।

जापान की चेतावनी और विरोध के बावजूद चीनी तटरक्षक जहाजों ने इस द्वीप के आसपास अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। कातो ने कहा कि जापान सरकार ने बुधवार को विरोध दर्ज कराया जब चीनी जहाज जापान के सन्निहित क्षेत्र में घुस आए जो उसके जल क्षेत्र के ठीक बाहर स्थित है। जापान ने कहा कि यह इस साल इस तरह की 306वीं घटना है।

कातो ने कहा, मैंने (वांग को) द्वीपों के आसपास चीनी सरकार के जहाजों की गतिविधियों को लेकर हमारी चिंताओं से अवगत कराया और चीन से सकारात्मक कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वांग के मुताबिक, चीन को जापान के साथ सकारात्मक रिश्तों की उम्मीद है और यह क्षेत्र में एक रचनात्मक भूमिका निभाएगा।

जापान के विदेश मंत्री तोशीमित्सु मोटेगी और वांग ने मंगलवार को इस बात पर सहमति जताई थी कि द्वीपों के आसपास तनाव नहीं बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Weather Update : राजस्थान में गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 5 की मौत, बाड़मेर में पारा 48 के पार, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Lok Sabha Elections : दिल्‍ली में कई निर्दलीय आजमा रहे किस्मत, सबकी अलग-अलग है कहानी...

1 तेलुगु एक्ट्रेस समेत 86 ने बेंगलुरु रेव पार्टी में ली थी ड्रग, ब्लड रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए

किस बात को लेकर BJP से नाराज हैं जयंत सिन्हा, नोटिस का दिया जवाब

देवेगौड़ा की पोते प्रज्वल रेवन्ना को चेतावनी, धैर्य की परीक्षा मत लो, जहां भी हो जल्दी लौटो

Weather Update: देश के कई राज्यों में तापमान 47 से 48 डिग्री के पार पहुंचा, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट

बिहार में रास्ता भटका CM योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर, दूसरी सभा में पहुंचे

हनी ट्रैप का शिकार हुए बांग्लादेश के सांसद अनार, हत्या के लिए दी थी 5 करोड़ की सुपारी

कभी कांग्रेस का गढ़ रहे फूलपुर और इलाहाबाद का चुनावी माहौल

अंबेडकर नगर: बसपा से निकले भाजपा और सपा उम्मीदवार के बीच दिलचस्प दंगल

अगला लेख