dipawali

बाइडन ने सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता, एनएसजी में प्रवेश के प्रति दोहराया समर्थन

Webdunia
रविवार, 26 सितम्बर 2021 (00:06 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी पहली द्विपक्षीय प्रत्यक्ष बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में नई दिल्ली के प्रवेश के प्रति वॉशिंगटन का समर्थन दोहराया है।

व्हाइट हाउस में दोनों नेताओं की बैठक के बाद शुक्रवार को जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति बाइडन ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी बैठक के दौरान अगस्त 2021 में सुरक्षा परिषद की नई दिल्ली द्वारा की गई अध्यक्षता के दौरान भारत के मजबूत नेतृत्व की सराहना की।

इसमें कहा गया, इस परिप्रेक्ष्य में, राष्ट्रपति बाइडन ने सुधारों से युक्त संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता तथा उन अन्य देशों के लिए अमेरिका का समर्थन दोहराया, जो बहुपक्षीय सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका तथा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सीट की आकांक्षा रखते हैं।

संयुक्त बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी बैठक के दौरान राष्ट्रपति बाइडन ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत के प्रवेश के प्रति भी अमेरिका का समर्थन दोहराया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गुम होते गजराज : भारत में भगवान गणेश के प्रतीक हाथियों पर गहराता संकट

हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती, अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड

जहरीले कफ सिरप के बाद अब ग्वालियर में एंटीबायोटिक में कीड़े

हरियाणा में एक और पुलिस अधिकारी ने खुदकुशी की, 10 दिन में 3 मामले

सभी देखें

नवीनतम

जैन समाज के लोगों ने एक साथ खरीदी 186 लक्जरी कारें, मिला 21.22 करोड़ का डिस्काउंट

फेल हो गया यूपीआई पेमेंट, समोसा बेंचने वाले ने पकड़ी यात्री की कॉलर, वीडियो वायरल

LIVE: दीपोत्सव के लिए सजी रामनगरी अयोध्या, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

54 साल बाद खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, इसमें क्या मिला?

दिवाली से पहले चंद्रयान 2 की बड़ी उपलब्धि, बताया चंद्रमा पर सूर्य के कोरोनल मास का असर

अगला लेख