रूस ने यूक्रेन में शर्मनाक तरीके से संरा चार्टर का उल्लंघन किया : जो बाइडन

Webdunia
गुरुवार, 22 सितम्बर 2022 (00:56 IST)
संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को कहा कि रूस ने यूक्रेन के साथ 'क्रूर और बेवजह' युद्ध कर, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मूल सिद्धांतों का शर्मनाक तरीके से उल्लंघन किया है।
 
संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन के दौरान बाइडन ने रूस के हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यूक्रेन में आम नागरिकों के विरुद्ध किए गए रूस के अत्याचार की रूह कंपाने वाली खबरें आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूरोप पर परमाणु हथियारों से हमले की नई धमकी से पता चलता है कि रूस परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर करने के बावजूद गैर जिम्मेदाराना तरीके से उसके प्रावधानों की धज्जियां उड़ा रहा है। बाइडन ने कहा, हम रूस के हमले के विरुद्ध एकजुट होकर खड़े रहेंगे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में एक ही परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या की, पुलिस को कर्जदार होने का अंदेशा

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 40 करोड़ की 4 किलोग्राम कोकीन जब्त, 1 यात्री गिरफ्तार

वार और पलटवार का खेल, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बोले- मैंने राज ठाकरे को हिन्दी सिखा दी

दक्षिण पश्चिमी नाइजर में आतंकवादियों के हमले में 2 भारतीयों की मौत, 1 अगवा

अपराध की दुनिया का सबसे करीबी दोस्‍त शेरू कैसे बन गया चंदन मिश्रा का जानी दुश्‍मन, सरेआम हत्‍या से बिहार में बवाल

अगला लेख