चीफ ऑफ स्टाफ जॉन केली वर्ष के अंत में व्हाइट हाउस से होंगे रुखसत

Webdunia
रविवार, 9 दिसंबर 2018 (17:57 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ के वर्ष के अंत में अपने पद से हटने की पुष्टि करते हुए कहा कि वे अगले 1-2 दिन में उनका स्थान लेने वाले व्यक्ति की घोषणा करेंगे।
 
 
सेवानिवृत्त मरीन कोर जनरल 31 जुलाई 2017 से राष्ट्रपति ट्रंप के चीफ ऑफ स्टाफ हैं। ट्रंप प्रशासन के पहले 7 महीनों में वे गृह सुरक्षा मंत्री थे। व्हाइट हाउस में ट्रंप ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि जॉन केली जा रहे हैं और मुझे नहीं पता कि मैं इसे सेवानिवृत्त होना कह सकता हूं या नहीं? वे एक बेहतरीन व्यक्ति हैं। जॉन केली इस वर्ष के अंत में जा रहे हैं।
 
ट्रंप ने कहा कि हम जल्द जॉन की जगह लेने वाले व्यक्ति के नाम की घोषणा करेंगे। मैं इसकी घोषणा 1-2 दिन में करूंगा लेकिन जॉन वर्ष के अंत में जाएंगे। वे मेरे साथ लगभग 2 वर्ष से काम कर रहे हैं। ऐसी खबरें भी हैं कि ट्रंप और केली के बीच रिश्ते इतने खराब मोड़ पर आ गए हैं कि अब दोनों में बातचीत भी बंद है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस के चीफ ऑफ स्टाफ निक एयर्स (36) के केली का स्थान लेने की संभावना है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख