Hanuman Chalisa

Kill the bill: ‘किल द बिल’ हुआ हिंसक, 107 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 5 अप्रैल 2021 (12:26 IST)
ब्रिटेन में पुलिस की शक्तियां बढ़ाने संबंधी सरकार की योजनाओं के खिलाफ लंदन में जोरदार प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार को हुए ‘किल द बिल' प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद कम से कम 107 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ब्रिटेन के कई अन्य शहरों मे भी इस कानून के खिलाफ कई दिनों से प्रदर्शन हो रहे हैं। हालांकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का कहना है कि बिल में ऐसे कोई असीमित अधिकार पुलिस को नहीं दिए गए हैं।

पुलिस ने कहा कि मेट्रोपोलिटन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया और इस दौरान पुलिस पर पत्थर एवं अन्य वस्तुएं फेंकी गईं।

लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया था कि झड़प के दौरान कम से कम 10 अधिकारी घायल हो गए।
मेट्रोपोलिटन पुलिस ने रविवार को बताया कि पुलिस पर हमला करने और शांति भंग करने समेत विभिन्न अपराधों के लिए गिरफ्तारियां की गईं।

लंदन के ‘पार्लियामेंट स्क्वैयर' में शनिवार को पुलिस अभियान का नेतृत्व करने वाले कमांडर एडे एडेलेकन ने कहा कि अधिकतर प्रदर्शनकारियों ने सामाजिक दूरी का पालन किया और पुलिस के निर्देशों का पालन किया, लेकिन कुछ प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों की बात मानने से इनकार कर दिया। विरोध कर रहे लोगों से निपटने के लिए पुलिस की शक्तियां बढ़ाने से संबंधित विधेयक के खिलाफ ब्रिटेन में विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन हो रहे हैं, जिन्हें ‘किल द बिल' नाम दिया गया है।

पुलिस और अपराध विधेयक के विरोध में ‘किल द बिल' प्रदर्शन बर्मिंघम, लीवरपुल, मैनचेस्टर, ब्रिस्टल, न्यूकैसल, ब्राइटन, बॉर्नेमाउथ, वेमाउथ और लूटन में भी हुए.लंदन में प्रदर्शन को संबोधित करने वालों में लेबर पार्टी के पूर्व नेता जेरेमी कोर्बिन भी थे। कोर्बिन ने कहा कि इस विधेयक के कारण पुलिस की अनुमति के बगैर प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने कहा, ‘प्रदर्शन के अधिकार के लिए खड़े होइए, अपनी आवाज सुनाने के अधिकार के लिए खड़े होइए।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख