Hanuman Chalisa

शक्तिशाली सौर तूफान की वजह से मंगल ग्रह पर पैदा हुआ वैश्विक ध्रुवीय प्रकाश

Webdunia
रविवार, 1 अक्टूबर 2017 (16:46 IST)
वॉशिंगटन। मंगल ग्रह पर इस महीने अभूतपूर्व रूप से शक्तिशाली सौर तूफान आया जिसकी वजह से वैश्विक ध्रुवीय प्रकाश पैदा हुआ और लाल ग्रह पर विकिरण का स्तर दोगुना हो गया। नासा के वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी।
 
यह खगोलीय घटना 11 सितंबर की है जिसकी वजह से पैदा हुई ध्रुवीय रोशनी कृत्रिम उपग्रह मावेन द्वारा देखी गई किसी भी अन्य ध्रुवीय रोशनी के मुकाबले 25 गुना अधिक चमकीली है। यह उपग्रह मंगल ग्रह के वातावरण और सौर पवन के मेल का वर्ष 2014 से अध्ययन कर रहा है। इसकी वजह से सतह पर विकिरण का स्तर भी दोगुना हो गया। यह दो दिन तक जारी रहा।
 
वॉशिंगटन में नासा मुख्यालय में प्रोग्राम वैज्ञानिक एलसाएद तालात ने कहा कि नासा के विज्ञान मिशन सही जगह हैं और सूरज की सभी गतिविधियों का पता लगा रहे हैं और मंगल पर सौर घटनाओं के प्रभावों का परीक्षण कर सकते हैं, जो पहले कभी संभव नहीं था। यह घटना इतनी बड़ी थी कि इसका पता धरती से भी लगाया जा सकता था जबकि मंगल ग्रह के मुकाबले धरती सूर्य के विपरीत दिशा में है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

अगला लेख