Hanuman Chalisa

मसूद अजहर के खिलाफ यूएन में प्रस्ताव पर इस बार चीन भी पसोपेश में, भारत ने मनाने के प्रयास किए तेज

Webdunia
शुक्रवार, 1 मार्च 2019 (10:13 IST)
नई दिल्ली। भारत सरकार ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने और उस पर प्रतिबंध लगाने से जुड़े प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र में एक राय बनाने के लिए चीन को मनाने के प्रयास देज कर दिए हैं। चीन को इस बात के लिए राजी करने का प्रयास किया जा रहा है कि वह संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की ओर से लाए गए प्रस्ताव का समर्थन करे। जिससे मसूद अजहर पर नकेल कसी जा सके।
 
 
सूची में नाम आने से मसूद पर वैश्विक यात्रा प्रतिबंध लग जाएगा और साथ ही उसकी संपत्ति जब्त हो जाएगी। पहले भी इस संबंध में प्रस्ताव लाया जा चुका है। लेकिन चीन के विरोध के चलते मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रयास में सफलता नहीं मिली।
 
 
सूत्रों ने कहा कि हमने चीन को भरोसे में लेने का प्रयास किया है। उन्हें भी सबूत दिए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि अभी तक चीन ने अपने रुख से भारत को आश्वस्त नहीं किया है। भारत चीन को इस बाबत राजी करने का प्रयास जारी रखेगा। सूत्रों के मुताबिक चीन क्या रवैया अख्तियार करेगा कहना मुश्किल है लेकिन भारत सर्वसम्मति बनाकर जैश प्रमुख पर शिकंजा कसने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
 
 
उल्लेखनीय है कि पुलवामा हमले के बाद भारत ने जिस तरह से कूटनीतिक दबाव बनाया है उसे देखते हुए संयुक्त राष्ट्र के तीन स्थायी सदस्यों अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के प्रस्ताव को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दुनिया भर में पुलवामा हमले की निंदा हुई है और हमले में जैश की भूमिका को स्वीकार किया गया है। जैश ने स्वंय हमले की जिम्मेदारी ली थी। इसके चलते इस बार चीन पर भी दबाव है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से पुलवामा हमले की निंदा के लिए प्रस्ताव पर चीन ने भी दस्तखत किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

TMC में बगावत, ऋतब्रत बनर्जी का 59 विधायकों के समर्थन का दावा; ममता बनर्जी की बढ़ी चिंता

Miracle Plants: ये 9 चमत्कारी पौधे जो बदल देंगे आपकी जिंदगी: सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का प्राकृतिक खजाना

LIVE: दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड, रेस्टोरेंट में लगी आग से 10 लोगों की मौत

गुजरात हाईवे पर भीषण हादसा, 2 बसों में हुई भिड़ंत, आग लगने से 7 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया शोक

मांजलपुर से बीजेपी विधायक योगेश पटेल का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

अगला लेख