PNB स्कैम: डोमिनिका सरकार ने मेहुल चोकसी को अवैध आप्रवासी घोषित किया

Webdunia
गुरुवार, 10 जून 2021 (11:09 IST)
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) स्कैम के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी को डोमिनिका ने प्रतिबंधित आप्रवासी घोषित कर दिया है। एक अंग्रेजी समाचार पात्र के अनुसार मेहुल चोकसी पर डोमिनिका में अवैध तरीके से घुसने का आरोप लगाया गया है।

ALSO READ: मेहुल चोकसी की जमानत याचिका पर सुनवाई 11 जून तक टली
 
डोमिनिका के राष्ट्रीय सुरक्षा और गृह मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक मेहुल चोकसी को 25 मई को एक प्रतिबंधित आप्रवासी घोषित किया गया था। उसके बाद मंत्रालय ने पुलिस को आप्रवासन और पासपोर्ट अधिनियम की धारा 5 (1) (1) के तहत मेहुल को डोमिनिका के राष्ट्रमंडल से हटाने का निर्देश दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार मंत्रालय ने उसी दिन चोकसी को एक अलग नोटिस भी भेजा था जिसमें बताया गया था कि उन्हें डोमिनिका में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।

ALSO READ: मेहुल चोकसीः पहले शह-मात अब अदालत में दो-दो हाथ
 
जानकारी के लिए बता दें कि मेहुल चोकसी पर पीएनबी बैंक को 13,500 करोड़ रुपए का चूना लगाने का आरोप है और इसी आरोप के चलते वह एक लंबे अर्से से एंटीगुआ में रह रहा था। 23 मई को चोकसी डोमिनिका पहुंचा था। मेहुल के वकील की ओर से दावा किया गया कि उन्हें (मेहुल चोकसी) को अगवा किया गया था और उन्हें जबर्दस्ती से डोमिनिका ले जाया गया।

ALSO READ: मेहुल चोकसी की पत्नी का आरोप, पति का किया जा रहा है उत्पीड़न

हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी अपने बचाव के लिए हर एक दांव आजमा रहा है। डोमिनिका में गिरफ्तारी के बाद से उसने नए दांव खेलते हुए कहा कि उसकी महिला मित्र बारबरा जबरिका ने भारतीय एजेंटों के साथ मिलकर उसका अपहरण किया गया था। मेहुल ने मारपीट का आरोप भी लगाया था। उसने कहा था कि जिस नाव में उसे ले जाया गया, उसमें 2 भारतीय और 3 एंटीगुआ नागरिक थे। चोकसी का यह भी कहना था कि उस पर 1 साल तक नजर रखी गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

3 अनपढ़ मजदूर, 1 ऐप और 15 आदिवासी लड़कियों से दुष्‍कर्म, कैसे तकनीक के सहारे दिया जघन्‍य अपराध को अंजाम

पुंछ में मतदान के दौरान झड़पें, 3 घंटे धरने पर बैठने के बाद महबूबा ने डाला वोट

गूगल मैप के भरोसे यात्रा कर रहे थे पर्यटक, पानी में डूबा वाहन

जज्बे को सलाम! बीमारी के बाद काटने पड़े हाथ-पांव, फिर भी संसद पहुंचे, लड़ना चाहते हैं चुनाव

live : 1 बजे तक 39.13% वोटिंग, बंगाल में सबसे ज्यादा, दिल्ली में सबसे कम

अगला लेख