चिली में आसमान से गिरे उल्का पिंड से जगमगाया सैंटियागो शहर, लोगों ने कहा 'ये एक इशारा है' (देखें वीडियो)

Webdunia
बुधवार, 13 जुलाई 2022 (12:12 IST)
सैंटियागो। चिली (Chile) की राजधानी सैंटियागो (Santiago) में आसमान से गिरता हुआ एक उल्का पिंड (Meteor) कैमरे में कैद हुआ। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सैंटियागो में जो उल्का पिंड गिरा, वह चट्टान का एक छोटा पिंड था, जो पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करते ही जल गया, जिसके बाद पूरे शहर में कुछ पलों के लिए तेज रौशनी छा गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 
सैंटियागो के प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि आसमान से उल्का पिंड गिरने के बाद पूरे शहर में एक एक टॉर्च के जलने का अहसास हुआ। शहर के एंडीज क्षेत्र के पास गायब होने के पहले उल्का पिंड कई हिस्सों में बिखर गया। 
<

Meteor seen hitting the Earth's atmosphere in Chile.  pic.twitter.com/ZVEmP4qZeQ

— Joshua Jered (@Joshuajered) July 8, 2022 >
स्थानीय मीडिया ने बताया कि लोग जैसे ही तेज आवाज सुनकर बाहर आए, तो उन्होंने आसमान से एक बड़े आग के गोले को धरती पर आते देखा। चिली एस्ट्रोनॉमी फाउंडेशन के एक वैज्ञानिक ने बताया कि सैंटियागो में गिरने वाले इस उल्का पिंड को 'T12.cl' कहा जाता है। उन्होंने कहा कि उल्का पिंड हवा के साथ होने वाले घर्षण (Friction) के कारण जल जाते है और चमकने लगते हैं। 
इस उल्का पिंड की अनुमानित रफ्तार 10,000 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। हालांकि, इसके गिरने से किसी को जान-माल की कोई हानि नहीं हुई है। 
 
ट्विटर पर इस वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। एक यूजर ने ट्वीट किया है कि इस उल्का पिंड का गिरना इस बात की ओर इशारा करता है कि हमारी पृथ्वी के बाहर भी ऐसे कई तत्व हैं, जिनसे हम अनजान हैं लेकिन वे समय-समय पर अपने होने का अहसास दिलाते रहते हैं।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में फ्री फायर गेम में 2800 रुपए हारने पर 13 साल के मासूम का सुसाइड, मनोचिकित्सक की पेरेंट्स को सलाह, बच्चों के भावनात्मक स्वास्थ्य पर दें ध्यान

Rajasthan Rain : राजस्थान में मानसून मेहरबान, जुलाई में 77 प्रतिशत अधिक बारिश

स्वतंत्रता दिवस पर जोरदार भाषण, यह सुन हर कोई तालियों से करेगा आपका स्वागत

राजीव चंद्रशेखर ने ननों की गिरफ्तारी को बताया गलतफहमी, जल्द ही जमानत पर करेंगे रिहा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

अगला लेख