मिक्की माउस को 90 वें जन्मदिवस से पहले मिला नायाब तोहफा

Webdunia
शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (23:01 IST)
लॉस एंजिल्स। दुनियाभर के बच्चों में लोकप्रिय कार्टून मिक्की माउस को उसके आने वाले 90वें जन्मदिन पर बहुत नायाब तोहफा मिला है। मिक्की माउस के चरित्र को गढ़ने में जिस फिल्म से प्रेरणा ली गई थी, वह खोई हुई फिल्म अब जापान में मिल गई है।
 
 
'नैक 'एन' नैक' नामक 16 एमएम की फिल्म में ओसवाल्ड द लकी रैबिट से मिक्की माउस को बनाने की प्रेरणा मिली थी। यह फिल्म कार्टून के काम से जुड़े इतिहासकार यासुशी वातानबे (84) के पास से मिली है। उन्होंने 70 साल पहले इसे तब खरीदा था, जब वे हाईस्कूल में पढ़ते थे।
 
'नैक 'एन' नैक' नाम से बनी वास्तविक फिल्म 5 मिनट की लंबाई की थी लेकिन 16 एमएमस संस्करण के लिए इसे घटाकर 2 मिनट कर दिया गया था। यह फिल्म अब जापान के कोबे प्लानेट फिल्म संग्रह में रखी गई है। मिक्की माउस पर बनी पहली फिल्म 'स्टीमबोट विले' का प्रदर्शन 18 नवंबर 1928 को हुआ था जिसे अब 90 साल पूरे हो रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख