पहली बार कैमरे में कैद हुई 'Milky Sea' की तस्वीर, इस वजह से चमकने लगता है समुद्र का पानी

Webdunia
गुरुवार, 14 जुलाई 2022 (14:03 IST)
पूर्वी हिंद महासागर में 'गणेशा' नाम की नौका के चालाक दल ने दुनिया में सबसे दुर्लभ और आश्चर्यजनक स्थलों में से एक को देखा। समुद्र के पानी को चमकता हुआ देखकर दल को पहले तो लगा कि ये एक भ्रम है। उन्होंने इस दृश्य की तस्वीर ली और लौटने पर वैज्ञानिकों के साथ साझा की। तस्वीरों को देखकर वैज्ञानिकों ने पुष्टि की है कि नाविकों के समूह ने 'Milky Sea' या दूधिया समुद्र नामक घटना के सबूत दिए हैं। 
 
इसके पहले 'मिल्की सी' को केवल किताबों में ही पढ़ा गया था। पहली बार कोई तस्वीर सामने आई है, जिसमें समुद्र के पानी को रात के अंधेरे में भी चमकता हुआ देखा जा सकता है। आइए जानते हैं कि समुद्र के पानी के ऐसे चमकने का कारण क्या है? ये एक सच है या मिथक?
 
'मिल्की सी' की घटना को पहली बार 1830 के दशक में विख्यात वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन ने अपने पत्र में लिखा था। दक्षिण अमेरिका   की यात्रा के दौरान डार्विन ने  'मिल्की सी' को अपनी आंखों से देखा और अपनी पुस्तक 'द वॉयज ऑफ द बीगल' में इसका उल्लेख किया। इसके कई वर्षों बाद अमेरिका की ओर से शोध के लिए भेजे गए एक जहाज, यूएसएस विल्क्स के साथ गए एक वैज्ञानिक ने भी मिल्की सी को देखा और पानी का एक सैंपल एकत्र किया। 
 
कई महीनों की रिसर्च के बाद ये पता चला कि मिल्की सी का ये जादू वातव में एक तरह के बायोल्यूमिनसेंट बैक्टीरिया 'Aliivibrio (Vibrio) harveyi' के एक जगह पर भारी मात्रा में इकठ्ठा होने की वजह से बना है। अलीविब्रियो (विब्रियो) हार्वे बैक्टीरिया के कण जब भारी मात्रा में समुद्र में तैरते हुए एक दूसरे के संपर्क में आते हैं, तब समुद्र की सतह पर एक चमकती हुई नीली परत दिखाई देती है। ये बैक्टीरिया प्रकृति के जिस भी प्राणी या प्राकृतिक संसाधन में पाया जाता है, वह चमकने लग जाता है। 
 
समद्र में बायोल्यूमिनसेंट बैक्टीरिया कई प्राणियों में पाए जाते हैं जैसे ईश, ट्यूनिकेट्स, क्रस्टेशियंस, मोलस्क और जेलिफिश आदि। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख