Hanuman Chalisa

म्यांमार संकट पर थाईलैंड की करीबी नजर

Webdunia
रविवार, 1 अक्टूबर 2017 (11:25 IST)
बैंकॉक। थाईलैंड ने कहा कि पड़ोसी देश म्यांमार के रखाइन प्रांत में जारी संकट पर वह करीबी नजर बनाए हुए है तथा शरणार्थियों की मदद करने के लिए तैयार है। थाईलैंड के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि वह रखाइन राज्य में रोहिंग्या समुदाय के खिलाफ जारी हिंसा को लेकर चिंतित है तथा हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है।
 
उसने कहा कि थाईलैंड की सरकार म्यांमार से विस्थापित हुए लोगों की देखरेख और रक्षा को बहुत महत्व देती है। थाईलैंड-म्यांमार की सीमा पर करीब 1 लाख शरणार्थी 9 शिविरों में रह रहे हैं। इनमें से कुछ लोग काफी पहले से शिविरों में रह रहे हैं। इन शिविरों में काम करने वाले गैरसरकारी संगठन के अनुसार इनमें से कोई भी रोहिंग्या नहीं है।
 
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने पिछले सप्ताह कहा था कि थाईलैंड, म्यांमार से जान बचाकर भागने वाले लोगों को वापस उनके देश भेजने पर मजबूर न करे तथा इन शरणार्थियों को कानूनी मान्यता देने के साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

ईंधन बचत का अनोखा संदेश, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री पंवार और टेटवाल

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

अगला लेख