उत्‍तर कोरिया के परमाणु परीक्षण से निकली रेडियोसक्रिय गैसें

Webdunia
बुधवार, 13 सितम्बर 2017 (23:25 IST)
सोल। दक्षिण कोरिया ने बुधवार को कहा कि उत्तर कोरिया की ओर से किए गए परमाणु परीक्षण में रेडियोसक्रिय 'जेनॉन' गैस के उत्सर्जन की पुष्टि हुई है, लेकिन वह अब तक पुख्ता तौर पर यह नहीं बता सकता कि उत्तर कोरिया ने हाइड्रोजन बम का ही परीक्षण किया था।  
                
परमाणु बचाव एवं सुरक्षा आयोग ने बताया कि देश के उत्तर पूर्वी भाग में जमीन पर लगे जेनॉन डिटेक्टर ने नौ मौकों पर 'जेनॉन-133' आइसोटोप के अंश का पता लगाया है, जबकि ऐसे ही एक सचल उपकरण को चार बार इस आइसोटोप के अंश का पता लगा है। आयोग ने हालांकि कहा कि इस गैस के उत्सर्जन से उसके पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। 
                
आयोग के कार्यकारी आयुक्त चोइ जोंगबेइ ने कहा कि जेनॉन के अंश की मात्रा से यह पता लगाना मुश्किल है कि परमाणु परीक्षण कितना शक्तिशाली था लेकिन यह तय है कि यह गैस उत्तर कोरिया में उत्सर्जित हुई थी। उन्होंने कहा कि आयोग यह पुष्टि नहीं कर सकता है कि उत्तर कोरिया ने किस किस्म का परमाणु परीक्षण किया है। 
                 
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने गत तीन सितंबर को अपना छठा और सबसे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण किया है। इसके कारण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से उस पर कपड़ों के निर्यात और कच्चे तेल के आयात समेत कई नये प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिका, जापान, दक्षिण काेरिया और चीन समेत कई देशों ने इस परमाणु परीक्षण की कड़ी आलोचना की थी और उत्तर कोरिया के खिलाफ सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

एक मंदिर, एक श्मशान... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्‍यों किया यह आह्वान?

सास-दामाद के बाद अब समधन और समधी की Love Story वायरल

Nishikant Dubey पर एक्शन की मांग, अवमानना की कार्रवाई के लिए अटॉर्नी जनरल को चिट्ठी, Supreme Court को लेकर दिया था बयान

कौन हैं दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के दामाद, क्या करते हैं काम और कैसे हुई हर्षिता से मुलाकात

सभी देखें

नवीनतम

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

झारखंड में 1 करोड़ का इनामी नक्सली ढेर, मुठभेड़ में कुल 8 नक्सली मार गिराए

महाकुंभ में होना था भाजपा के अगले पीएम का ऐलान, लेकिन...

पोप फ्रांसिस के निधन पर श्रीश्री रविशंकर ने जताया शोक

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

अगला लेख