Festival Posters

50 से ज्यादा देशों ने परमाणु प्रतिबंध संधि पर किए हस्ताक्षर

Webdunia
गुरुवार, 21 सितम्बर 2017 (15:07 IST)
संयुक्त राष्ट्र। 50 से ज्यादा देशों ने परमाणु हथियारों को प्रतिबंधित करने के लिए एक संधि पर गुरुवार को हस्ताक्षर किए। दुनिया के परमाणु शक्ति संपन्न देशों ने इस संधि को भले ही खारिज कर दिया हो लेकिन इसके समर्थकों ने इसे ऐतिहासिक समझौता बताया है।
 
परमाणु हथियारों को नष्ट करने से संबंधित अंतरराष्ट्रीय अभियान के कार्यकारी निदेशक बेट्राइस फिन ने हस्ताक्षर समारोह के शुरू होने पर कहा कि आप वे राष्ट्र हैं, जो दुनिया को नैतिक नेतृत्व का रास्ता दिखा रहे हैं। विश्व को आज ऐसे नैतिक नेतृत्व की बहुत जरूरत है। दिन समाप्त होने से पहले इंडोनेशिया और आयरलैंड समेत 50 देशों ने इस संधि पर हस्ताक्षर किए। अन्य देश अगर चाहें तो बाद में इस पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।
 
गुयाना, थाईलैंड और वेटिकन ने पहले ही इस संधि को औपचारिक मंजूरी दे दी है। इस संधि को समर्थन करने वाले देशों में लागू करने के लिए 50 औपचारिक मंजूरियों की जरूरत है।
 
इस संधि के लागू होने पर इन देशों में 'किसी भी परिस्थिति में' परमाणु हथियारों को विकसित करने, परीक्षण करने, निर्माण करने, उन्हें हासिल करने, अपने पास रखने या संचय करने पर रोक रहेगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गेम की लत ने किया जिंदगी का गेम ओवर, आखिरी टास्‍क के बाद 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, सुसाइड में लिखी ये बात

संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने तुरंत लपककर संभाला, देखें Viral Video

Lok Sabha में नहीं बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने कहा- डरे हुए हैं

अपनी जान देकर 20 मासूमों को 'जीवनदान' दे गई आंगनवाड़ी की 'यशोदा', ममता की मिसाल देखकर निकल आएंगे आपके आंसू

पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब से शुरू हुई बहस अश्लील टिप्पणियों तक पहुंची, जानें क्या है पूरा विवाद

सभी देखें

नवीनतम

shashi tharoor : संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने तुरंत लपककर संभाला, देखें Viral Video

Parliament : Lok Sabha में नहीं बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने कहा- डरे हुए हैं

योगी सरकार में लौटा गुप्तारघाट का वैभव, 18.34 करोड़ की लागत से तीसरे चरण में हो रहा सौंदर्यीकरण, रावण वध, हनुमान व जटायु स्टेच्यू तैयार

CM योगी का निर्देश- लंबित आवास मामलों के निस्तारण हेतु ‘एकमुश्त समाधान योजना’लागू करें

CM योगी का निर्देश, अयोध्या में वरिष्ठ भवन परिसर में तैयार होगी 'वैदेही आर्ट गैलरी'

अगला लेख