पाक हाईकमिश्नर की शर्मनाक हरकत से किरकिरी, इमरान सरकार भी नाराज

Webdunia
शनिवार, 15 सितम्बर 2018 (16:38 IST)
ब्रिटेन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त साहिबजादा अहमद खान एक अवॉर्ड शो में अपनी हरकतों को लेकर से सुर्खियों में हैं। इस शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने उन्हें तलब किया है। वीडियो को देखकर लोगों का कहना कि साहिबजादा अहमद खान नशे में धुत थे। इस कारण वे ठीक तरह से बोल नहीं पा रहे थे। इमरान सरकार ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की है।
 
 
दरअसल, यह वीडियो लंदन में 9 सितंबर को हुए अंतरराष्ट्रीय पाकिस्तान प्रेस्टिज अवॉर्ड्स (आईपीपीए) का है। करीब 4 मिनट के इस वीडियो में उच्चायुक्त स्टेज पर मेहमानों का स्वागत कर रहे हैं। पाकिस्तान के एक फिल्म स्टार का नाम लेते समय उनकी जुबान लड़खड़ा जाती है। इसमें मंच पर खड़े होकर उच्चायुक्त पूछ रहे हैं- 'फ़रहान को बुला लूं? पाकिस्तानी राजदूत महविश को बुला लूं? जोर से तालियां बजाइए।' स्टेज पर मौजूद एक्टर जावेद शेख से उच्चायुक्त ने यह भी पूछा कि वे क्या डाइट लेते हैं?
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

अगला लेख