गले-गले तक कर्ज में डूबा पाकिस्तान, 6 लाख करोड़ से ज्यादा का है कर्ज

Webdunia
शुक्रवार, 30 अगस्त 2019 (19:33 IST)
इस्लामाबाद। इसे कहते हैं 'घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने।' आतंकियों व सेना को प्रश्रय देने का परिणाम यह रहा कि पाकिस्तान बर्बादी की गर्त में जा पहुंचा। आर्थिक स्थिति दिन पर दिन बदतर होते जा रही है। इस सत्य से जी चुराते हुए इमरान खान भी अपने पूर्व के प्रधानमंत्रियों के रास्ते पर चलकर आतंकियों व सेना को पनाह देने का ही काम कर रहे हैं।
 
पाकिस्तान गले-गले तक कर्ज में डूबता जा रहा है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था वर्ष 2000 से 2015 के बीच 15 वर्षों के दौरान औसतन 4.3 फीसदी की रेट से बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने भी कह दिया है कि अगर पाकिस्तान ने हालात को नहीं संभाला तो स्थिति और भी खराब हो जाएगी।

ALSO READ: इमरान ने किया पाकिस्तान का बंटाढार, भारत को दे रहे हैं परमाणु युद्ध की गीदड़भभकी
 
दूसरी ओर पाकिस्तान लगातार कर्ज लेता जा रहा है। पाकिस्तान पर भारतीय मुद्रा में 6 लाख करोड़ से ज़्यादा का कर्ज है। कुल कर्ज 85 बिलियन डॉलर है।

ALSO READ: पाकिस्तान की परमाणु धमकियों से नहीं डरता भारत, सेना का इमरान को जवाब
 
चीन ने पाकिस्तान को सबसे ज्यादा कर्ज दिया है और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों से भी पाकिस्तान ने कर्ज ले रखा है। आईएमएफ ने इस साल जुलाई की रिपोर्ट में कहा था कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बेहद नाजुक मोड़ पर है। आतंक के चले पाकिस्तान में कोई भी देश जल्दी निवेश करना पसंद नहीं करता है और यहां व्यापार करने का माहौल भी नहीं है। सरकारी कंपनियां भी पहले से घाटे में चल रही हैं।
 
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था वर्ष 2000 से 2015 के बीच औसतन 4.3 फीसदी की रेट से ही बढ़ी है और उसकी ग्रोथ रेट सिर्फ 3 प्रतिशत ही रह सकती है तथा इन सबके बीच 9 प्रतिशत की महंगाई दर ने लोगों की तो कमर ही तोड़कर रख दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

आरक्षण को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, INDIA ब्लॉक की सरकार बनी तो उठाएंगे यह कदम

मिजोरम में पत्थर की खदान ढहने से 12 लोगों की मौत

Pune porshe accident : क्यों उठे NCP विधायक सुनील टिंगरे पर सवाल?

संदेशखाली मामले में शाहजहां शेख के खिलाफ चार्जशीट

केरल में प्री मानसून बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कोच्चि की सड़कें जलमग्न

अगला लेख