rashifal-2026

फिर सामने आया Pakistan का घटियापन, श्रीलंका के तूफान पीड़ितों को भेजी एक्सपायरी भोजन सामग्री, भारत खोला था एयरस्पेस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 2 दिसंबर 2025 (16:43 IST)
पाकिस्तान का घटियापन एक बार फिर सामने आया है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में श्रीलंका को भेजी गई बाढ़ राहत सामग्रियों में एक्सपायर्ड खाने के पैकेट पाए गए हैं। चक्रवात ‘दित्वा’ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भेजी गई इस खेप में दूध पाउडर, आटा और पीने का पानी शामिल था। इनमें से कुछ पैकेट्स पर अक्टूबर 2024 की एक्सपायरी डेट दर्ज थी।
ALSO READ: दिल्ली ब्लास्ट केस : स्पेशल NIA कोर्ट ने आमिर राशिद अली की कस्टडी 7 दिन बढ़ाई
पूरा मामला 30 नवंबर को कोलंबो स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन ने राहत सामग्री की तस्वीरें शेयर करने के बाद सामने आया। सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत कई पैकेट्स पर लिखी मियाद-पूरी तारीखें दिखाते हुए सवाल उठाए। इसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया।
 
हालांकि इस मामले पर पाकिस्तान सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। श्रीलंका में बचाव और पुनर्वास कार्य जारी हैं, लेकिन पाकिस्तान की एक्सपायर्ड राहत सामग्री को लेकर उठा विवाद इस संवेदनशील मानवीय संकट में एक नया कूटनीतिक पहलू जोड़ रहा है।
ALSO READ: फरीदाबाद मॉड्यूल और दिल्ली ब्लास्ट के बाद Rajasthan में विस्फोटक से लदी पिकअप जब्त, 10 किलोमीटर तक तबाही मचा सकता था धमाका
चक्रवात ससे 390 लोगों की मौत 
श्रीलंका बीते दो दशकों की सबसे भयानक आपदा का सामना कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार अब तक कम से कम 390 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 370 लोग लापता हैं। चक्रवात दित्वा से आई भीषण बाढ़ ने 11 लाख से अधिक लोगों को प्रभावित किया है और करीब 2 लाख लोग अस्थायी शिविरों में रहने को मजबूर हैं।
<

Pakistan has donated ration bags to the flood affected people through Gangarama Temple, Colombo today. The High Commissioner Maj Gen Faheem Ul Aziz visited the temple also. @anuradisanayake @Dr_HariniA @MFA_SriLanka pic.twitter.com/d6rfi4O9OO

— Pakistan High Commission Sri Lanka (@PakinSriLanka) December 2, 2025 >
यमन द्वारा नामित यह तूफान उत्तर हिंद महासागर के 2025 सीज़न का चौथा बड़ा चक्रवात है और श्रीलंका को 20 वर्षों में सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाने वाला साबित हुआ है। यह 26 नवंबर को देश के दक्षिण-पूर्वी तट के पास बना और तेजी से प्रचंड रूप ले लिया।
 
इसी बीच भारत ने मानवीय आधार पर पाकिस्तान को अपना एयरस्पेस उपयोग कर श्रीलंका में राहत सामग्री भेजने की अनुमति दे दी। pahalgam आतंकी हमले के बाद लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद नई दिल्ली ने पाकिस्तान की ओवरफ्लाइट रिक्वेस्ट सिर्फ चार घंटे में मंज़ूर कर दी। अधिकारियों ने इसे “मानवीय निर्णय” बताया।
 
भारत ने शुरू किया था ऑपरेशन सागर बंधु
श्रीलंका के चक्रवात पीड़ितों के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत बड़ा राहत अभियान शुरू किया है। भारत ने 53 टन राहत सामग्री- जिसमें आपातकालीन राशन, टेंट, कंबल, हाइजीन किट, दवाएं और सर्जिकल सप्लाइज शामिल हैं। भारतीय नौसेना के दो जहाज 9.5 टन सामग्री कोलंबो पहुंचा चुके हैं, जबकि भारतीय वायुसेना के तीन विमान 31.5 टन अतिरिक्त सहायता लेकर रवाना हैं। 5 सदस्यीय मेडिकल टीम और 80 सदस्यों वाली एनडीआरएफ टीम भी तैनात कर दी गई है। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

दिल्ली के लोग किस मौसम का मजा लें, PM मोदी के बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी

Samsung Galaxy Tab A11 भारत में लॉन्च, AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ मचा देगा धमाल

kharge vs nadda : जगदीप धनखड़ के जिक्र पर राज्यसभा में बवाल, नड्डा ने खरगे को दे डाली डॉक्टर के पास जाने की सलाह

MSP और कर्जमाफी को लेकर 5 जिलों के हजारों किसानों का हाईवे जाम, आटा-दाल साथ लाए, रूट डायवर्ट, आमजन परेशान

संसद परिसर में कुत्ते पर कलह, रेणुका चौधरी ने कहा- छोटा सा तो है, काटने वाले तो...

अजब गांव की गजब परंपरा, लड़का दुल्हन की तरह सजा, लड़की बनी दूल्हा, क्‍या है इसके पीछे का राज?

दिल्ली ब्लास्ट केस : स्पेशल NIA कोर्ट ने आमिर राशिद अली की कस्टडी 7 दिन बढ़ाई

फरीदाबाद मॉड्यूल और दिल्ली ब्लास्ट के बाद Rajasthan में विस्फोटक से लदी पिकअप जब्त, 10 किलोमीटर तक तबाही मचा सकता था धमाका

कौन हैं 19 वर्ष के देवव्रत महेश रेखे जिनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की प्रशंसा

इंदौर आरटीओ में पत्रकारों पर हमले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 अब भी फरार, पत्रकारों की सुरक्षा पर उठे सवाल

अगला लेख