पूर्वी ईरान में यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने से 17 लोगों की मौत, 50 अन्य घायल

Webdunia
बुधवार, 8 जून 2022 (14:51 IST)
तेहरान। पूर्वी ईरान में बुधवार तड़के एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने से कम से कम 17 यात्रियों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। खबर के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इस ट्रेन हादसे के संबंध में अभी विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाई है। ट्रेन में कथित तौर पर 350 लोग सवार थे, हालांकि यात्रियों की वास्तविक संख्या के बारे में अभी पता नहीं चल सका है।
 
खबर के अनुसार ताबास शहर के पास तड़के ट्रेन के 7 में से 4 डिब्बे पटरी से उतर गए। ताबास, राजधानी तेहरान से लगभग 550 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। अधिकारियों ने बताया कि एम्बुलेंस और 3 हेलीकॉप्टर के साथ बचाव दल सुदूर इलाके में पहुंच गए हैं। 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कुछ लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
 
ईरानी मीडिया ने ताबास के गवर्नर अली अकबर रहीमी के हवाले से बताया कि हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और बचाव दल अब भी दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों में यात्रियों की तलाशी कर रहे हैं। खबर में कहा गया है कि हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
 
गौरतलब है कि ईरान में 2004 में भीषण ट्रेन हादसा हुआ था जिसमें तेल, उर्वरक, सल्फर और कपास ले जा रही एक ट्रेन नेशाबुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उसमें करीब 320 लोग मारे गए थे और 460 अन्य लोग घायल हुए थे, वहीं 5 गांवों को भारी नुकसान पहुंचा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख