जापान में मोदी को भाया 'मोदीनॉमिक्स', कहा- दुनिया ने सम्मान किया

Webdunia
सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (07:43 IST)
टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां पहुंचकर आत्मीयता का अनुभव होता है।
 
 
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत इस समय बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। जिसके चलते दुनिया में भारत को लेकर उत्सुकता है। साथ ही अब देश में दुनिया को भारत के चश्मे से देखने का काम चल रहा है।
 
 
टोक्यो में भारतीय समुदाय के बीच उन्होंने कहा, 'आज पर्यावरण की सुरक्षा, आर्थिक असंतुलन दूर करने के लिए और विश्व शांति के लिए भारत की भूमिका अग्रणी है। मैं सियोल पीस प्राइज की ज्यूरी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मोदीनॉमिक्स की प्रशंसा की है। उनकी भावनाओं का पूरा सम्मान करते हुए मैं ये कहना चाहूंगा कि मोदीनॉमिक्स के बजाय ये इंडोनॉमिक्स का सम्मान है।'
 
 
पीएम मोदी ने ये भी बताया कि देश में फिलहाल 100 करोड़ से ज्यादा मोबाइल फोन का इस्तेमाल हो रहा है। साथ ही डाक ले जाने वाला डाकिया भी अब बैंकर बन गया है। उन्होंने कहा, 'आज भारत परिवर्तन के बड़े दौर से गुजर रहा है। दुनिया आज मानवता की सेवा के लिए भारत के प्रयासों का गौरवगान कर रही है। भारत में जो नीतियों का निर्माण हो रहा है, जनसेवा के क्षेत्र में जो कार्य हो रहा है उसके लिए देश को सम्मानित किया जा रहा है।'
 
 
पीएम मोदी ने पिछले चार साल के कामकाज का बखान करते हुए बताया कि जनधन, आधार और मोबाइल, यानि JAM की Trinity से जो ट्रांसपेरेंसी भारत में आई है, उससे अब दुनिया के दूसरे विकासशील देश भी प्रेरित हो रहे हैं।
 
 
दोनों देशों के संबंधों पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जापान के बीच संबंधों की जड़ें पंथ से लेकर प्रवृति तक हैं। हिंदू हो या बौद्ध मत, हमारी विरासत साझा है। हमारे आराध्य से लेकर अक्षर तक में इस विरासत की झलक मिलती है। (एजेंसी)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख