रूस की 2 दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रिया रवाना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 9 जुलाई 2024 (21:43 IST)
Modi leaves for Austria : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को रूस की 2 दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद ऑस्ट्रिया के लिए रवाना हो गए। रूस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने ऊर्जा, व्यापार, विनिर्माण तथा उर्वरक जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

ALSO READ: भारत, रूस में खोलेगा 2 नए वाणिज्य दूतावास, PM मोदी ने की घोषणा
 
प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को रूस की अपनी 2 दिवसीय यात्रा शुरू की थी। यह यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से उनकी पहली रूस यात्रा थी। रूस के राष्ट्रपति ने सोमवार रात मोदी के सम्मान में अपने आवास पर एक निजी रात्रिभोज का आयोजन किया।

ALSO READ: VIDEO : PM मोदी को रूस का सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द अपोसल’
 
मोदी को मंगलवार को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोसल' से सम्मानित किया गया। जब मोदी विएना पहुंचेंगे तो यह 40 वर्ष से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ऑस्ट्रिया यात्रा होगी। इससे पहले 1983 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस देश की यात्रा की थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ब्रासीलिया में शिव तांडव से पीएम मोदी का स्वागत

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

अगला लेख