Festival Posters

आतंकी ओसामा बिन लादेन के भाइयों से प्रिंस चार्ल्स ने लिए थे करोड़ों रुपए, क्या है कनेक्शन?

Webdunia
रविवार, 31 जुलाई 2022 (20:39 IST)
लंदन। ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स को उनके धर्मार्थ कार्यों को लेकर और अधिक सवालों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि एक न्यूज पेपर ने दावा किया है कि उनके एक संगठन ने ओसामा बिन लादेन के रिश्तेदारों से 10 लाख पाउंड (12 लाख डॉलर) का दान स्वीकार किया।
 
‘द संडे टाइम्स’ की खबर में कहा गया है कि राजकुमार चार्ल्स के चैरिटेबल फंड ने 2013 में बड़े और धनी सऊदी परिवार के सदस्य बकर बिन लादेन और उनके भाई शफीक से राशि प्राप्त की थी। दोनों अलकायदा के पूर्व आतंकवादी लादेन के सौतेले भाई हैं। लादेन को 2011 में पाकिस्तान में अमेरिकी विशेष बलों ने मार गिराया था। समाचार-पत्र ने कहा कि सलाहकारों ने राजकुमार चार्ल्स से दान नहीं लेने का आग्रह किया था।
 
चार्ल्स के क्लेरेंस हाउस कार्यालय ने इससे असहमति जताई लेकिन इसकी पुष्टि की कि दान मिला था। उसने कहा कि धन स्वीकार करने का निर्णय धर्मार्थ कोष के ट्रस्टियों द्वारा लिया गया था, न कि राजकुमार द्वारा, और ‘इस दान को स्वीकार करने से पहले पूरी पड़ताल की गई थी।’
 
कोष के अध्यक्ष, इयान चेशायर ने यह भी कहा कि उस समय 5 ट्रस्टियों द्वारा दान को लेकर ‘पूरी तरह से’ सहमति व्यक्त की गई थी और ‘इससे अलग दावा करने का कोई भी प्रयास भ्रामक और गलत है।’
 
परोपकारी कार्य के लिए राजकुमार चार्ल्स के चैरिटेबल फंड की स्थापना 1979 में की गई थी और यह ब्रिटेन और दुनिया भर में विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं को अनुदान देता है। 73 वर्षीय चार्ल्स को अपने परोपकारी कार्य संचालन के बारे में कई दावों का सामना करना पड़ा है।
 
पिछले महीने ‘संडे टाइम्स’ ने दावा किया था कि ब्रिटेन के राजसिंहासन के उत्तराधिकारी राजकुमार चार्ल्स ने कतर के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हमद बिन जसीम बिन जबेर अल थानी से कथित तौर पर दान के रूप में 30 लाख डालर से भरे सूटकेस स्वीकार किये थे।
 
लंदन पुलिस वर्तमान में एक अलग आरोप की जांच कर रही है कि राजकुमार के प्रिंस फाउंडेशन से जुड़े लोगों ने दान के बदले में सऊदी अरब के एक अरबपति को नागरिकता प्राप्त करने में मदद करने की पेशकश की। क्लेरेंस हाउस ने कहा है कि चार्ल्स को ऐसे किसी प्रस्ताव की जानकारी नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll में बिहार में NDA की वापसी, कितनी मिल सकती है सीटें

OnePlus 15 भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होगा, कीमत और फीचर्स लीक, मिल सकता है फ्री गिफ्ट, क्या रहेगी कीमत

Delhi Car Blast: डॉ. शाहीन शाहिद को लेकर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से भी कनेक्शन आया सामने

दिल्ली ब्लास्ट का क्या है फरीदाबाद कनेक्शन, क्या उमर के साथी थे कश्मीर के 3 डॉक्टर

Delhi Blast: कौन है डॉक्‍टर उमर की चाची तब्‍बसुम, उमर के बारे में चाची ने क्‍यों खाई खुदा की कसम?

सभी देखें

नवीनतम

हैक हुई अल-फलाह यूनिवर्सिटी की वेबसाइट, क्या है इसका दिल्ली ब्लास्ट से कनेक्शन?

गोविंदा की तबियत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

LIVE: दिल्ली की हवा जहरीली, GRAP 3 की पाबंदियां लागू

Delhi Blast : तो टल गया बड़ा हमला, NIA करेगी दिल्ली ब्लास्ट की जांच, धमाके से जुड़े 10 बड़े अपडेट

बिहार ने दूसरे चरण में भी रिकॉर्डतोड़ वोटिंग से रचा इतिहास, चुनाव आयोग ने बताया आंकड़ा

अगला लेख