प्रियंका चोपड़ा ने किया हिजाब का विरोध कर रहीं ईरानी महिलाओं का समर्थन, जानिए क्या कहा?

Webdunia
शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (20:26 IST)
लॉस एंजिलिस। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने ईरान की उन 'साहसी महिलाओं के प्रति समर्थन जताया है, जो 22 वर्षीय महसा अमीनी की मौत के मामले पर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। प्रियंका (40) ने प्रदर्शनकारी ईरानियों के लिए ‘इंस्टाग्राम’ पर एक संदेश पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने प्रदर्शनकारी महिलाओं की तारीफ की है।
 
अभिनेत्री ने लिखा- मैं आपके साहस की तारीफ करती हूं। अपनी जान जोखिम में डालना, पितृसत्तात्मक व्यवस्था को चुनौती देना और अपने अधिकारों के लिए लड़ना आसान नहीं होता, लेकिन आप साहसी महिलाएं हैं जो हर दिन ऐसा कर रही हैं, चाहे इसकी कीमत कुछ भी हो।
 
उल्लेखनीय है कि सितंबर में ईरान की धर्माचार पुलिस ने हिजाब सही तरीके से नहीं पहनने के आरोप में अमीनी को हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद वह थाने में गिर पड़ी और तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। अमीनी की मौत के खिलाफ देश के दर्जनों शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए और सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।
प्रियंका ने दूसरे लोगों से भी प्रदर्शनकारियों की अपील सुनने और उनका समर्थन करने का अनुरोध किया। उन्होंने लिखा कि उन सभी लोगों को आगे आना चाहिए, जो दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। इस महत्वपूर्ण आंदोलन को अपनी आवाज दें। जानकारी रखें और आवाज उठाएं, ताकि इन आवाजों को अब चुप रहने के लिए मजबूर न किया जा सके। मैं आपके साथ खड़ी हूं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Weather Update : राजस्थान में गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 5 की मौत, बाड़मेर में पारा 48 के पार, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Lok Sabha Elections : दिल्‍ली में कई निर्दलीय आजमा रहे किस्मत, सबकी अलग-अलग है कहानी...

1 तेलुगु एक्ट्रेस समेत 86 ने बेंगलुरु रेव पार्टी में ली थी ड्रग, ब्लड रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए

किस बात को लेकर BJP से नाराज हैं जयंत सिन्हा, नोटिस का दिया जवाब

देवेगौड़ा की पोते प्रज्वल रेवन्ना को चेतावनी, धैर्य की परीक्षा मत लो, जहां भी हो जल्दी लौटो

सांसद की खाल उतार ली, हड्डियों के छोटे टुकड़े किए, इस खौफनाक हत्‍याकांड के लिए मुंबई से हायर किया था कसाई

दिव्यांग किशोर का जज्बा, पैर से लिखकर 78 प्रतिशत अंक हासिल किए

फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम खान को राहत, पत्नी और बेट को जमानत

बंगाल की खाड़ी में बन रहा भीषण चक्रवाती तूफान, 2 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

क्या नाबालिग नहीं चला रहा था पोर्श कार, पुणे पुलिस कमिश्नर ने दिया जवाब

अगला लेख