बड़ी खबर, ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद की दौड़ में ट्रस से फिर आगे निकले सुनक

Webdunia
गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (21:59 IST)
लंदन। ब्रिटेन के पूर्व वित्तमंत्री ऋषि सुनक कंजरवेटिव पार्टी का अगला नेता और देश का प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में 'स्विंग' मतदाताओं के बीच अपनी प्रतिद्वंद्वी लिज ट्रस से आगे हैं।सुनक का वे मतदाता समर्थन कर रहे हैं, जिन्होंने 2019 के आम चुनाव में पहली बार कंजरवेटिव पार्टी को वोट दिया था।

हालांकि सुनक कंजरवेटिव पार्टी के कट्टर माने जाने वाले सांसदों (टोरी सदस्यों) के बीच ट्रस से पीछे हैं। ये सांसद अगले सप्ताह से मतपत्रों के जरिए अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट देंगे।

सुनक का वे मतदाता समर्थन कर रहे हैं, जिन्होंने 2019 के आम चुनाव में पहली बार कंजरवेटिव पार्टी को वोट दिया था। 'यूगोव' ने सर्वे से संबंधित एक बयान में कहा सुनक 'स्विंग’ मतदाताओं के बीच ट्रस से आगे हैं। उल्लेखनीय है कि ‘स्विंग’ मतदाताओं के अपना रुख बदलने की संभावना रहती है।

सुनक 2019 में कंजरवेटिव पार्टी को वोट देने वालों के बीच भी 'थोड़ा बेहतर' स्थिति में हैं, लेकिन लोगों ने हाल में हुए सर्वेक्षण में बताया कि उन्हें नहीं पता कि आगामी चुनाव में वे किसे वोट देंगे।

10 से 24 जुलाई के बीच 4946 वयस्कों पर किए गए सर्वेक्षण से पता चलता है कि सुनक की लोकप्रियता का स्कोर शून्य से 30 के बीच है, जबकि ट्रस की लोकप्रियता का स्कोर शून्य से 32 के बीच है।

कुल मिलाकर, यूगोव सर्वेक्षण से पता चलता है कि दोनों उम्मीदवार समग्र रूप से जनता के बीच अलोकप्रिय हैं, लेकिन निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की तुलना में अधिक लोकप्रिय हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख