सैम पित्रोदा बोले, राहुल की अमेरिका यात्रा का मकसद वास्तविक लोकतंत्र के साझा मूल्यों को बढ़ावा देना

Webdunia
सोमवार, 22 मई 2023 (10:33 IST)
वॉशिंगटन। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा कि जून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमेरिका की यात्रा का मकसद 'वास्तविक लोकतंत्र' के साझा मूल्यों को बढ़ावा देना है। राहुल का इस यात्रा के दौरान विश्वविद्यालय के छात्रों से बातचीत करने तथा एक बैठक को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
 
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने रविवार को बताया कि राहुल का सैन फ्रांसिस्को, वॉशिंगटन और न्यूयॉर्क जाने का कार्यक्रम है, जहां वे भारतीय अमेरिकियों की 2 बैठकों को संबोधित कर सकते हैं, संसद भवन में सांसदों और थिंक टैंक के सदस्यों से मुलाकात कर सकते हैं, साथ ही विश्वविद्यालय के छात्रों से बातचीत कर सकते हैं। इन कार्यक्रमों को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस आयोजित कर रहा है।
 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की अमेरिकी यात्रा के मकसद तथा एजेंडा के बारे में ब्योरा देते हुए पित्रोदा ने कहा कि हम यहां शिकायत करने के लिए नहीं हैं। हम यहां यह साझा करने के लिए हैं कि भारत में क्या चल रहा है? भारतीय लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम लोगों को जमीनी हकीकत के बारे में बताएं।
 
उन्होंने शिकागो में कांग्रेस समर्थकों के एक समूह से कहा कि हम किसी से आने और मदद करने के लिए नहीं कह रहे। हम समस्याओं से निपट सकते हैं। हम आपके साथ साझा करना चाहते हैं कि किस चीज की जरूरत है। पित्रोदा कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस को मिली जीत की खुशी में आयोजित एक कार्यक्रम को शिकागो में संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन समुदाय के नेता इफ्तिकार शेरिफ और 'इंडियन ओवरसीज कांग्रेस-यूएसए' ने किया था।
 
उन्होंने रविवार को एक बयान में कहा कि उनकी (राहुल गांधी) यात्रा का मकसद संपर्क बनाना, बातचीत तथा विभिन्न लोगों, संस्थाओं तथा मीडिया के साथ वार्ता करना है। इनमें भारतीय समुदाय भी शामिल है जिनकी संख्या अमेरिका तथा विदेशों में बढ़ रही है। इस दौरान वे विश्वभर में स्वतंत्रता, समावेश, स्थिरता, न्याय, शांति आदि पर केंद्रित वास्तविक लोकतंत्र के साझा मूल्यों और दृष्टिकोण को बढ़ावा देंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों आई लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ की दोस्ती में दरार, क्या होने वाला है गैंगवार, लीक Audio में कितनी सचाई

Israel-Iran Conflict : 40 मिनट तक ईरानी मिसाइलों का इजराइल में तांडव, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, एविन जेल में तबाही

ईरान-इजराइल युद्ध से उज्जवला योजना पर मंडराया खतरा, अमेरिका की एंट्री से भारत की बढ़ी टेंशन

Robotaxi : रोबोटैक्सी टैक्सी, बिना ड्राइवर आपको घुमाएगी, एक राइड की कीमत सिर्फ 364 रुपए

भारत जाने वाले अपने नागरिकों को अमेरिका ने किया सतर्क, ट्रैवल एडवाइजरी, 10 राज्यों में न जाएं, आतंकवाद, बलात्कार को बताया कारण

सभी देखें

नवीनतम

शुभांशु शुक्ला के Axiom-4 मिशन की लांचिंग 25 को, 6 बार टल चुका है प्रक्षेपण

LIVE: ईरान ने फिर दागी मिसाइलें, इजराइल में बजे सायरन

विमान निर्माता बोइंग है ऊंची दुकान, फीके पकवान

ओडिशा में 2 दलितों को पीटा, बाल काटे, मवेशियों का चारा खाने को किया मजबूर

ट्रंप का बड़ा एलान, इजराइल ईरान में सीजफायर, 24 घंटे में खत्म होगा युद्ध

अगला लेख