वैज्ञानिकों ने धरती का सबसे नजदीकी ब्लैक होल खोजा

Webdunia
गुरुवार, 7 मई 2020 (07:24 IST)
वॉशिंगटन। खगोल विज्ञानियों ने पृथ्वी के अब तक के सबसे नजदीकी ब्लैक होल का पता लगाया है। यह धरती के इतना नजदीक है कि इसके साथ नृत्य करते 2 तारों को बिना दूरबीन के देखा जा सकता है।
 
यूरोपियन सदर्न ऑब्जर्वेटरी के खगोलविद थॉमस रिविनिउस ने कहा कि यह ब्लैक होल धरती से करीब 1 हजार प्रकाश वर्ष दूर है। 1 प्रकाश वर्ष की दूरी 9,500 अरब किलोमीटर दूरी के बराबर होती है। लेकिन ब्रह्मांड, यहां तक कि आकाशगंगा के संदर्भ में यह ब्लैक होल हमारा पड़ोसी है।
 
रिविनिउस ने ही इस खोज से जुड़ी टीम का नेतृत्व किया था। इस खगोलीय खोज से संबंधित अध्ययन बुधवार को पत्रिका 'एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स' में प्रकाशित हुआ। इससे पहले मिला धरती का नजदीकी ब्लैक होल इससे लगभग 3 गुना यानी कि 3,200 वर्ष दूर है।
 
हॉर्वर्ड ब्लैक होल इनीशिएटिव के निदेशक एवी लोएब ने कहा कि ऐसे ब्लैक होल होने की भी संभावना है, जो इस ब्लैक होल की तुलना में धरती के अधिक करीब हों। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर और 'उधार का चाकू', क्या है चालबाज चीन का इससे संबंध

सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी ने लगवा दी अपनी तस्वीर, बीजेपी ने कर दिया कबाड़ा

पलक्कड़ में Nipah Virus की पुष्टि, लॉकडाउन जैसे हालात, केरल में अलर्ट जारी

कौन है गैंगस्टर अमित दबंग, जिसे शादी के लिए मिली 5 घंटे की पैरोल

प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एवं टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

सभी देखें

नवीनतम

भगोड़े नीरव मोदी का भाई अमेरिका में गिरफ्तार, 13000 करोड़ रुपए के घोटाले में है आरोपी

क्या इस बार दक्षिण भारत से होगा भाजपा अध्यक्ष, ये नाम दौड़ में सबसे आगे

उद्धव ठाकरे गरजे, हिंदू और हिंदुस्तान मान्य लेकिन हिंदी नहीं

मराठी के लिए 20 साल बाद उद्धव के साथ, संयुक्त रैली में क्या बोले राज ठाकरे?

LIVE: मुंबई में 20 साल बाद एक मंच पर उद्धव और राज ठाकरे

अगला लेख