Biodata Maker

भारत की दोटूक, रूस में भारतीय राजदूत विनय कुमार बोले- जहां से सस्ता तेल मिलेगा वहीं से खरीदेंगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 25 अगस्त 2025 (08:54 IST)
Ambassador Vinay Kumar News : रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा है कि भारतीय कंपनियां वहां से तेल खरीदना जारी रखेंगी जहां भी उन्हें सबसे अच्छा सौदा मिलेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नई दिल्ली अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने वाले कदम उठाना जारी रखेगी। कुमार ने कहा कि भारत और रूस के बीच व्यापार आपसी हितों तथा बाजार कारकों पर आधारित है। उनकी यह टिप्पणी भारत द्वारा रियायती दरों पर रूस से कच्चा तेल खरीदे जाने की अमेरिका द्वारा आलोचना किए जाने के बीच आई है। 
 
रविवार को रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ को दिए साक्षात्कार में कुमार ने कहा कि नई दिल्ली की प्राथमिकता देश के 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उनकी यह टिप्पणी भारत द्वारा रियायती दरों पर रूस से कच्चा तेल खरीदे जाने की अमेरिका द्वारा आलोचना किए जाने के बीच आई है।
 
इस बात पर ज़ोर देते हुए कि व्यापार व्यावसायिक आधार पर होता है, कुमार ने कहा, भारतीय कंपनियां, जहां कहीं भी उन्हें सबसे अच्छा सौदा मिलेगा, वहां से खरीदारी जारी रखेंगी। तो वर्तमान स्थिति यही है। रिपोर्ट में उनके हवाले से कहा गया, ...हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि हमारा उद्देश्य भारत के 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा है और कई अन्य देशों की तरह रूस के साथ भारत के सहयोग से वैश्विक तेल बाजार में स्थिरता लाने में मदद मिली है।
 
कुमार ने कहा कि भारत और रूस के बीच व्यापार आपसी हितों तथा बाजार कारकों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि यह भारत के 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के समग्र उद्देश्य के साथ किया जाता है।
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ली हार की जिम्मेदारी, राजनीति छोड़ी, परिवार से भी नाता तोड़ा

बुद्ध के 'विहार' से नीतीश-मोदी के वर्तमान बिहार तक : विकास की खोज में एक राज्य

बिहार में भाजपा से ज्यादा वोट हासिल कर भी कैसे हार गई आरजेडी, SIR- EC पर फोड़ा ठीकरा

चुनाव जीतते ही एक्शन में भाजपा, आरके सिंह पर गिरी गाज

Srinagar Blast : पुलिस स्टेशन के पास धमाके से कई घर क्षतिग्रस्त, करोड़ों का नुकसान

अगला लेख