Festival Posters

स्वाति मोहन: नासा के मंगल अभियान का नेतृत्व करने वाली भारतीय मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक

Webdunia
शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (15:49 IST)
वॉशिंगटन। दुनिया ने बीती रात मंगल ग्रह की सतह पर नासा के रोवर 'पर्सवरिंस' के उतरने की ऐतिहासिक घटना को देखा और इसके पीछे भारतीय मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक स्वाति मोहन के योगदान की हर कोई सराहना कर रहा है। स्वाति ही वहवैज्ञानिक हैं जिन्होंने 'मार्स 2020' मिशन के दिशा-निर्देशन और नियंत्रण अभियान का नेतृत्व किया। वह 1 साल की उम्र में भारत से अमेरिका पहुंचीं थीं।
ALSO READ: मंगल ग्रह पर उतरा नासा का रोवर, खुलेंगे लाल ग्रह से जुड़े कई राज...
'पर्सवरिंस' जैसे ही लाल ग्रह की सतह पर उतरा, स्वाति खुशी से झूम उठीं और कहा कि रोवर सफलतापूर्वक उतर गया है। उनका कहना है कि दिशा-निर्देशन और नियंत्रण अभियान अंतरिक्ष यान के 'आंख-कान' होते हैं। नॉर्दर्न वर्जीनिया और वॉशिंगटन डीसी में पली-बढ़ीं स्वाति ने यांत्रिक और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से स्नातक और फिर मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से वैमानिकी एवं अंतरिक्ष यानिकी में एमएस तथा पीएचडी की थी। स्वाति का कहना है कि अंतरिक्ष क्षेत्र में उनकी रुचि तब पैदा हुई जब उन्होंने नौ साल की उम्र में टीवी शो 'स्टार ट्रेक' देखा था।
ALSO READ: मंगल पर पहुंचा नासा का रोवर, चट्टानों से खुलेगा राज, क्या लाल ग्रह पर था जीवन...
नासा के मंगल मिशन में स्वाति के योगदान की आज दुनियाभर में प्रशंसा हो रही है। नासा का 6 पहियों वाला रोवर मंगल ग्रह से ऐसी चट्टानें लेकर आएगा जिनसे इन सवालों का जवाब मिल सकता है कि क्या कभी लाल ग्रह पर जीवन था? वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर कभी मंगल ग्रह पर जीवन रहा भी था तो वह 3 से 4 अरब साल पहले रहा होगा, जब ग्रह पर पानी बहता था।

वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि रोवर से दर्शनशास्त्र, धर्मशास्त्र और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े एक मुख्य सवाल का जवाब मिल सकता है। 'पर्सविरंस' नासा द्वारा भेजा गया अब तक का सबसे बड़ा रोवर है। 1970 के दशक के बाद से अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का यह 9वां मंगल अभियान है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

कहां हैं Imran Khan, क्यों उड़ी अफवाह, क्या जेल में हो गई हत्या, सोशल मीडिया की अफवाह में कितना सच

शेख हसीना की पार्टी के ऐलान से उड़ी मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की नींद

ध्वजारोहण समारोह से ‘अयोध्या ब्रांड’ को मिली वैश्विक पहचान

जम्बूरी : युवा ऊर्जा के वैश्विक संगम के साथ सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश

भारत का संविधान अनेकता को एकता में जोड़ने वाला : CM योगी

अगला लेख