बाइडन को महंगा पड़ा फैसला, अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान छोड़ते ही लोकप्रियता में भारी गिरावट

Webdunia
शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (11:32 IST)
वॉशिगटन। अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान छोड़ते ही तालिबान ने वहां कब्जा कर लिया। इसके लिए अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन को जिम्मेदार माना जा रहा है और उनकी लोकप्रियता में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
 
दो निजी एजेंसी द्वारा कराए गए सर्वे में बाइडेन की अप्रूवल रेटिंग 43% आ गई। बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद से यह अब तक के  सबसे निचले स्तर पर है। अधिकांश अमेरिकी खुलकर बाइडेन की विदेशी नीति की आलोचना कर रहे हैं। अफगानिस्तान से सैनिकों को बुलाने को लेकर बाइडेन की भूमिका को विफल करार दिया है।
 
राजनीतिक दलों के साथ ही अमेरिकी सेना के पूर्व अधिकारी में राष्ट्रपति बाइडेन के इस फैसले का जमकर विरोध कर रहे हैं। सभी का मानना है कि इस फैसले से दुनियाभर में अमेरिका की छवि को गहरा धक्का लगा है।
 
ट्रंप ने बताया था सबसे बड़ी शर्मिंदगी : पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ने अफगान सैनिकों को लड़ने के लिए बहुत अधिक धन का भुगतान किया, लिहाजा जब अमेरिकी सुरक्षा बलों की अफगानिस्तान से वापसी हुई, तो स्थानीय सैनिकों ने लड़ना बंद कर दिया। उन्होंने अमेरिकी सुरक्षा बलों की वापसी को अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी शर्मिंदगी करार दिया। वहीं, बाइडेन ने अमेरिकी सेना और राष्ट्रहित में इस फैसले को बताया था।
 
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि हम अफगानिस्तान में सालाना 42 अरब डॉलर खर्च कर रहे थे। इसके बारे में सोचें, 42 अरब डॉलर। मैं समझता हूं कि रूस अपनी पूरी सेना के लिए सालाना 50 अरब डॉलर खर्च करता है और हम अफगानिस्तान में 42 अरब डॉलर खर्च कर रहे थे। और बदले में हमें कुछ नहीं मिला।
 
उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त को तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया और 31 अगस्त की तय डेडलाइन से पहले ही अमेरिका ने अपने सभी सैनिकों और नागरिकों को सुरक्षित वहां से निकाल लिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख