Hanuman Chalisa

अमेरिका ने की मोदी की तारीफ, पाकिस्तान को बताया आतंकवादी मुल्क

Webdunia
शुक्रवार, 18 मई 2018 (15:12 IST)
नई दिल्ली। अमेरिका ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना कड़ा रुख जाहिर करते हुए कहा कि जिस आतंकवादी हाफिज सईद पर हमने इनाम रखा वह पाकिस्तान में खुलेआम घुम रहा है। हमारे लिए चिंता का विषय है।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों के मामले में स्वीकार किया था कि इन हमलों के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। इसके बाद से ही इस मामले में पाकिस्तान के भीतर और बाहर नया तूफान उठ खड़ा हो गया है। इस बयान से सिद्ध हो जाता है कि पाकिस्तान एक आतंकवादी मुल्क है।
 
नवाज शरीफ के इस बयान के संदर्भ में जब अमेरिकी गृह विभाग की प्रवक्ता हीथर नॉर्ट से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'ये हमारे लिए एक चिंता की बात है कि हाफिज सईद जैसा आतंकी पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहा है। हमने उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके ऊपर इनाम भी रखा है।'
 
अमेरिकी गृह विभाग की प्रवक्ता ने भारत और अमेरिका के संबंधों पर कहा, अमेरिका के मोदी सरकार से बहुत गहरे संबंध हैं। इसके साथ ही भारत और अमेरिकी लोगों के आपसी संबंध भी ठीक ऐसे ही हैं।
 
गौरतलब है कि प्रमुख मुंबई हमले के मामले में हाफिज सईद मुख्य आरोपी है। हालांकि पाकिस्तान की कोर्ट और प्रशासन ने अब तक उसके खिलाफ कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की है। तकरीबन 10 साल बाद भी वह पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहा है। इतना ही नहीं पाकिस्तान में हाफिज सईद अपनी पार्टी बनाना चाहता है।
- एजेंसी

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

अगला लेख