Hanuman Chalisa

पेरिस में आईएस आतंकियों का 'चाकू' अटैक, लगाया अल्लाहू अकबर का नारा

Webdunia
रविवार, 13 मई 2018 (09:22 IST)
पेरिस। पेरिस में चाकू लेकर एक शख्स ने अल्लाहू अकबर का नारा लगाते हुए कई लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया। इस हमले की जिम्मेदारी आईएस ने ली है। 
 
यह हमला शहर के मुख्य ओपेरा हाउस के पास हुआ। इस इलाके में कई बार, रेस्तरां और थियेटर हैं और सप्ताहांत होने की वजह से यहां काफी भीड़ थी। 
 
फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा, 'फ्रांस ने एक बार फिर खून की कीमत चुकाई है।' अभियोजकों ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि हमलावर ने अल्लाहू अकबर कहा और फिर हमला करने लगा। उन्होंने कहा कि मामले की आतंकी जांच की जा रही है।
 
पुलिस ने कहा कि इस शख्स ने पांच लोगों पर चाकू से हमला किया, जिनमें से एक की मौत हो गई। घायलों में से दो की हालत गंभीर है और सभी फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। 
 
गृह मंत्री गेरार्ड कोलोम्ब ने एक ट्वीट में कहा, 'धीरज रखें, पुलिस की प्रतिक्रिया अच्छी थी जिसने हमलावर को मार गिराया। बड़े इलाके की घेराबंदी की गई है।' इस बीच अमेरिका में एआईटीई निगरानी समूह के मुताबिक इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है। 
 
एक सुरक्षा सूत्र ने बताया, 'पेरिस में चाकूबाजी के इस अभियान का हमलावर इस्लामिक स्टेट का एक सैनिक था और यह हमला इस्लामिक स्टेट पर हमले तेज करने के आह्वान की प्रतिक्रिया में किया गया है।' (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

क्या सीजेपी की देखादेखी युवाओं के मुद्दे उठा रही है कांग्रेस

Top News : ट्रंप ने बताया कैसे रुका इजराइल हिजबुल्लाह युद्ध, ईरान से गैस आयात का भी रास्ता खुला, उद्धव ठाकरे का बड़ा ऑफर और रेलवे का नया नियम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

अगला लेख