Operation Dost : तुर्किए पर 'मौत का साया', भारत मदद को आगे आया, राजदूत ने ट्‍वीट में कहा- Vasudhaiva Kutumbakam

Webdunia
सोमवार, 13 फ़रवरी 2023 (17:46 IST)
नई दिल्ली। Turkey-Syria earthquake : भूकंप के बाद तुर्किए में तबाही का मंजर है। भूंकप से बचे लोगों के लिए भारत मददगार बना हुआ है। भारत की इस सहायता का तुर्किए ने धन्यवाद किया है। भारत में तुर्किए के राजदूत फिरत सुनेल ने सोमवार को भारत को उनके देश में राहत सामग्री भेजने के लिए धन्यवाद दिया। फिरत सुनेल ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘भारत की ओर से राहत सामग्री का एक और खेप पहुंचने वाला है।
ALSO READ: तुर्किए में 130 बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर्स गिरफ्तार, भूकंप से मरने वालों की संख्‍या 30 हजार के करीब
तुर्किश एयरलांइस भूकंप प्रभावित इलाकों में रोज आवश्यक सामग्री पहुंचा रही है। भारतीय सेना भी घायलों को लगातार चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवा रही हैं। तुर्किए के लोगों में खौफ के बीच भारतीय मददगार की भूमिका निभा रहे हैं। तुर्किए के राजदूत फिरत सुनेल ने ट्विटर पर अपने पोस्ट में लिखा- ‘THANK YOU INDIA!, हर टेंट, हर ब्लैंकेट, हर स्लीपिंग बैग के लिए जो भूकंप प्रभावित लोगों के लिए काफी आवश्यक है।’
<

THANK YOU INDIA!
Each tent, each blanket or sleeping bag are of vital importance for the hundreds of thousands of earthquake survivors. https://t.co/v9rsXtdzjL

— Fırat Sunel फिरात सुनेल فرات صونال (@firatsunel) February 13, 2023 >उन्होंने अपने पोस्ट में #Vasudhaiva Kutumbakam भी लिखा है। ‘ऑपरेशन दोस्त’ के 7वें फेज के तहत 23 टन से अधिक राहत सामग्री के साथ रविवार को विमान भूकंप प्रभावित सीरिया पहुंचा। इसे दमिश्क हवाई अड्डे पर स्थानीय प्रशासन और पर्यावरण उप मंत्री मुताज डौजी ने ग्रहण किया।

इससे पहले राजदूत फिरात सुनेल ने गुरुवार को ट्विटर पर भारतीय नागरिकों के एक ग्रुप को शुक्रिया कहा था जिन्होंने भूकंप पीड़ितों के लिए 100 कंबल दान किए। उन्होंने एक लेटर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। एजेंसियां Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख