महारानी को श्रद्धांजलि देना है? ये होंगे नए नियम

Webdunia
सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (13:05 IST)
लंदन, लंदन में संसद के सदन में रखे गए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पार्थिव शरीर के दर्शन करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के इच्छुक लोगों के लिए सरकार ने नियम जारी किए हैं।

महारानी का पर्थिव शरीर पूरे राजकीय सम्मान के साथ बुधवार सुबह साढ़े छह बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह साढ़े 5 बजे) से 19 सितंबर को शाम पांच बजे (स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे) तक वेस्टमिंस्टर पैलेस में रखा जाएगा। इस दौरान हजारों लोगों के उन्हें श्रद्धांजलि देने की उम्मीद है।

रविवार को जब महारानी के ताबूत को बाल्मोरल कैसल से एडिनबर्ग ले जाया जा रहा था तब उनकी अंतिम यात्रा के साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़कों और पुलों पर एकत्रित हो गए थे, जिसके बाद नए नियमों को सार्वजनिक किया गया।

डिजिटल, सांस्कृतिक, मीडिया एवं खेल मामलों के विभाग ने अपने दिशानिर्देश में कहा, ‘अगर महारानी के अंतिम दर्शन करना चाहते हैं, तो कृपया ध्यान दें कि इसके लिए कतार लगेगी, कतार काफी लंबी होने की उम्मीद है। संभवतः रात भर आपको कई घंटों तक खड़े रहने पड़ सकता है।’

मंत्रालय ने चेतावनी दी, ‘भीड़ अधिक रहने की उम्मीद है और सार्वजनिक परिवहन एवं क्षेत्र के आसपास सड़क बंद होने से देरी होने की संभावना है।’

आगंतुकों को हवाईअड्डे जैसी सुरक्षा जांच से गुजरना होगा और वे अपने साथ सिर्फ एक छोटा बैग ला सकते हैं। विशेष केन्द्र में बड़े बैग रखे जा सकते हैं, लेकिन यह केवल तभी संभव होगा जब वहां जगह उपलब्ध होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख