ट्रंप का नौसेना को आदेश, नहीं माने तो नष्ट कर दो ईरान का जहाज

Webdunia
गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (13:26 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान के जहाज अमेरिकी जहाजों को परेशान करें तो नौसेना ईरान के जहाज को नष्ट कर दे।
  
ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि मैंने अमेरिकी नौसेना से कहा है कि अगर ईरान के जहाज हमारे जहाजों को परेशान करें तो आप उनके जहाजों को नष्ट कर दें।
 
उप रक्षा सचिव डेविड नोरक्विस्ट ने कहा कि राष्ट्रपति ने ईरान को महत्वपूर्ण चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हमारे जहाज आत्मरक्षा के अधिकार को बनाए रखते हैं और लोगों को आत्मरक्षा के निहित अधिकार को समझने के लिए अपनी बातचीत में बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।
  
जनरल जॉन हाइटन ने भी कहा कि सेना कानून के दायरे में कमांडर के दिशार्निर्देश का पालन करेगी। उन्होंने कहा कि ईरान के लिए साफ चेतावनी है कि वह किसी भी कीमत पर रेखा पार नहीं करें और हमें उकसाए नहीं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Apache Attack Helicopter : 60 सेकंड में दुश्मनों के 128 मूविंग टार्गेट्स पर सटीक वार, भारतीय सेना को मिले 3 अपाचे हेलीकॉप्टर, जानिए खूबियां

अब कब होगा Vice President का चुनाव, क्‍या है पूरी प्रक्रिया और जानिए क्‍या है इस पद के लिए योग्‍यता?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की आखिर क्या थी असली वजह?

उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से उठे कई सवाल, दबाव या स्वेच्छा?

खराब खाने, जाति सूचक शब्दों के प्रयोग के विरोध में 170 छात्रों ने किया अनोखा प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाया

सभी देखें

नवीनतम

रेलवे का बड़ा फैसला, अब एक दिन पहले देना होगा इमरजेंसी कोटे के लिए आवेदन

ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने ली 4 कांवड़ियों की जान

LIVE: ब्रिटेन दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी

बिहार में SIR में मिले 18 लाख मृतक, 7 लाख मतदाताओं का 2 स्थानों पर नाम, क्या बोला ECI

MIG-21 Retirement : 6 दशक से अधिक की सेवा के बाद क्यों रिटायर हो रहे हैं मिग-21 फाइटर जेट, कौन लेगा उनकी जगह

अगला लेख