खशोगी मामले की तह तक जाएगा अमेरिका, सऊदी अरब से हुआ हथियार सौदा रद्द नहीं करेंगे: ट्रंप

Webdunia
रविवार, 21 अक्टूबर 2018 (10:26 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की मौत के मामले की तह तक जाएगा। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि सऊदी अरब शासन के आलोचक पत्रकार खशोगी की मौत पर वैश्विक आक्रोश के बीच वह इस खाड़ी देश के साथ बड़े हथियार सौदे को रद्द नहीं करना चाहेंगे।
 
सऊदी अरब ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा था कि दो अक्टूबर को तुर्की के इस्तांबुल स्थित उसके वाणिज्य दूतावास में ‘झगड़े’ के बाद खशोगी की मौत हो गई। हालांकि, सऊदी अरब ने यह नहीं बताया कि खशोगी का शव कहां है।
 
ट्रंप ने कहा, 'यह ऐसी चीज है जिसे हम पसंद नहीं करते। यह बहुत गंभीर बात है। हम इसकी तह तक जाएंगे और पता करेंगे।'
राष्ट्रपति ने यह टिप्पणी उस वक्त की जब उनके उस बयान के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि खशोगी की मौत के मामले में सऊदी अरब को गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। 
 
ट्रंप ने यह भी कहा कि इसमें अमेरिकी संसद (कांग्रेस) को भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि हमें क्या करना है, यह तय करने में कांग्रेस की भूमिका होगी।
 
एक सवाल के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने संकेत दिए कि सऊदी अरब के खिलाफ कार्रवाई तय करने के मामले में वह अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों को ही अग्रणी भूमिका निभाने देंगे। 
 
बहरहाल, उन्होंने जोर देकर कहा कि वह सऊदी अरब के साथ 450 अरब अमेरिकी डॉलर के हथियार और निवेश सौदे को रद्द नहीं करना चाहेंगे, क्योंकि इससे अमेरिका में छह लाख नौकरियों पर असर पड़ेगा। राष्ट्रपति ने कहा कि वह उन प्रांतों से भी बात कर रहे हैं जहां नौकरियों पर असर पड़ सकता है।
 
सऊदी अरब को 'बड़ा सहयोगी' करार देते हुए ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिका में बड़ा निवेशक भी रहा है। ट्रंप ने कहा, 'उन्होंने निवेश किया और यहां नौकरियां हैं.....अभी हम दुनिया में ऊर्जा के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता हैं। हम संयुक्त राज्य अमेरिका हैं।'
 
उन्होंने कहा, 'लेकिन अब भी वे बड़े आपूर्तिकर्ता हैं। वे असल में नंबर दो हैं और हमें इन चीजों को ध्यान में रखने की जरूरत है।'
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'सऊदी अरब हमारा बड़ा सहयोगी रहा है। इसलिए यह बहुत दुखद है। देखिए कि ईरान में क्या चल रहा है। वहां के शासन का जहरीलापन देखिए। यह काफी क्रूर है। क्रूर शासन है।'
 
उन्होंने कहा, 'हत्या, डरावनी कहानियां, आप उन्हें सुनते हैं और उनके बारे में अच्छी तरह लिखते हैं। मैंने आपको उनके बारे में अच्छा लिखते हुए देखा है। यह दुनिया का सबसे मुश्किल हिस्सा है। इसमें कोई शक नहीं।'
 
सऊदी शासन ने कहा है कि खशोगी की मौत के मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और गहराई से मामले की छानबीन की जा रही है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख